बिहार में नहीं हुआ कोई ट्रेन हादसा, रेलवे की मॉक ड्रिल का हिस्सा थी पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस

भारतीय रेल के अधिकारियों ने तत्काल इसे लेकर जानकारी दी कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। रेलवे के अधिकारी अनिल सक्सेना ने बताया कि यह सिर्फ मॉक ड्रिल थी।

पटना। बिहार के औरंगाबाद में पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि भारतीय रेल के अधिकारियों ने तत्काल इसे लेकर जानकारी दी कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। जिसे हादसा बताया जा रहा है वह रेलवे की मॉक ड्रिल थी। रेलवे के अधिकारी अनिल सक्सेना ने बताया कि यह सिर्फ मॉक ड्रिल थी। कोई हादसा नहीं हुआ है।

बिहार में नहीं हुआ कोई ट्रेन हादसा, रेलवे की मॉक ड्रिल का हिस्सा थी पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस

बीते महीनों में दो बड़े रेल हादसे
इसके पहले 28 दिसंबर को कानपुर में सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बों के पटरी से उतरने से करीब 60 यात्री घायल हो गए थे। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ था। जबकि इससे पहले 20 नवंबर को कानपुर के ही पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बों के पटरी से उतर जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे। यह हादसा रात में करीब तीन बजे के आसपास हुआ था।

हादसे रोकने के लिए रेल मंत्रालय उठाएगा ये कदम
हाल ही में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाओं पर अफसोस जताते हुए कहा था कि रेल मंत्रालय इस बारे में गंभीर और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा था कि जल्द ही ट्रेनों के ट्रैक की जांच के लिए आधुनिक उपकरण लाए जाएंगे, ताकि सही मायनों में जांच की जा सके और समय रहते गड़बड़ी को दूर किया जा सके। इस काम में सरकार विदेशों से विशेषज्ञों की मदद भी लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+