बिहार: पत्नी की हत्या के बाद उसकी फोटो को वायरल करके पति हुआ फरार
प्रेम-प्रसंग में काजल और उसके प्रेमी राहुल ने परिवारवालों से बगावत कर साल भर पहले ही शादी रचाई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद....
पटना। राजधानी पटना से बेहद संगीन मामला सामने आया है जिसमें पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर उसकी लाश की फोटो वाट्सएप के जरिए वायरल कर दी। वाट्सएप पर तस्वीर वायरल होते-होते लड़की के मायके तक पहुंच गई। घरवालों को इसकी खबर लगते ही वे अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। ससुराल पहुंचने पर उन्हें वहां कोई नहीं मिला। लेकिन एक कमरे में से बदबू आने के चलते दरवाजा खोलकर देखा तो उनकी बेटी की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर लड़की के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घरवालों के साथ फरार हुआ आरोपी पति
मिली जानकारी के अनुसार, ये दिल दहलाने वाली घटना बिहार के छपरा जिले के दहियावा गांव की है। बता दें कि मृतक लड़की ने जिस लड़के से प्रेम विवाह किया था वही उसकी जान का दुश्मन बन गया और अपने घरवालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। इतना ही नहीं इस बेरहम पति ने ही अपनी पत्नी की लाश की फोटो वाट्सएप पर वायरल की जिसके चलते फोटो वायरल होते-होते मृतक काजल के परिजनों के पास जा पहुंची।
सालभर पहले ही हुई थी दोनों की 'Love Marriage'
बताया गया कि जहां प्रेम-प्रसंग में काजल और उसके प्रेमी राहुल ने परिवारवालों से बगावत कर सालभर पहले शादी रचाई थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा लेकिन राहुल के परिवार वाले बिना दहेज के लड़की को अपने घर की बहू बनाने को तैयार नहीं हो रहे थे। धीरे-धीरे काजल के पति राहुल को भी अपने परिवार वालों की बात अच्छी लगने लगी और वह काजल से बगावत करने लगा। फिर राहुल और उसके परिवारवालों ने काजल को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची। साजिश के तहत काजल की हत्या कर उसकी लाश को सड़ने के लिए छोड़ फरार हो गए।
पुलिस कर रही है आरोपी ससुरालियों की तलाश
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि कैसे उसकी हत्या की गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें: दुल्हन की तरह सजकर महिला ने की बेटी की हत्या, खुद फांसी लगाकर दी जान












Click it and Unblock the Notifications