एक सांप को मारा तो धीरे-धीरे निकल आए इतने सांप की देखकर बेहोश हो गए घरवाले

Recommended Video

    Patna में एक snake को मारने पर घर से निकले 6 और snake । वनइंडिया हिंदी

    पटना। अचानक एक घर से एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक विषैले सांप निकलने से हड़कंप मच गया। इतने ज्यादा सांप देखने के बाद घर के सभी सदस्य जोर-जोर से चिल्लाते हुए घर से बाहर भागने लगे। सांप को देखने के बाद घर के कई सदस्य बेहोश हो गए। कुछ देर बाद आस-पड़ोस की मदद से सांपों पर काबू पाया गया। मामला बिहार के सिवान जिले का है जहां जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के हरिपुर कला गांव में एक घर से सात गेहुमन सांप एक-एक कर निकलने लगे जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    घर की मरम्मत के दौरान निकले जहरीले सांप

    घर की मरम्मत के दौरान निकले जहरीले सांप

    मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कलां गांव कुर्मी टोला के रहने वाले शिक्षक रामपूजन राम के पुराने घर की मरम्मत का काम चल रहा था तभी मजदूर ने एक सांप को देखा जिसके बाद उसे मार दिया।

    देखते ही बेहोश हो गए घर के सदस्य

    देखते ही बेहोश हो गए घर के सदस्य

    सांप के मरने के बाद मामला यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि सांप के मरने के बाद एक साथ 6 गेहुअन सांप बाहर निकले जिसे देखने के बाद मजदूर काम छोड़ भाग गए तो घर वाले भी आश्चर्यचकित रह गए। वहीं घर के एक बुजुर्ग सांप को देखते ही बेहोश हो गए जिन्हें होश में लाया गया। फिर किसी तरह सभी सांपों को ग्रामीण और काम कर रहे मजदूरों की मदद से मारा गया।

    एक-एक करके निकले 7 गेहूंमन सांप

    एक-एक करके निकले 7 गेहूंमन सांप

    इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। एक साथ घर से 7 गेहूंमन सांप निकलने से घरवालों के साथ-साथ ग्रामीण भी सहम गए। जैसे ही इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई सभी वहां पहुंचकर उसे देखने लगे। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

    गांव में दहशत का माहौल

    गांव में दहशत का माहौल

    फिलहाल पूरे गांव में सांप की दहशत से लोग डरे सहमे हैं लोगों का कहना है कि बगल में तालाब होने के कारण जहरीले सांप ठंड के दिनों में घर में चले आते हैं जिसके कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+