पटनाः दो अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की डूबने से हो गई मौत
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बीते रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के मुहाने नदी में नहाने गई मां और उसके तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला की पहचान नरेश यादव की 29 वर्षीय पत्नी विभा देवी के रूप में हुई।

वहीं उसके बच्चों की पहचान 7 वर्षीय दिलशान कुमार, 4 वर्षीय गुलशन कुमार और एक वर्षीय अनुष्का के रूप में हुई है। प्राथमिकी जानकारी के मुताबिक घटना में सुसाइड का भी मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बख्तियारपुर में गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना लखनपुर गंगा घाट की है।
बख्तियारपुर में हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। श्राद्ध का कार्यक्रम हो रहा था। सभी लोग गंगा नहाने आए थे। इसी दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों टेकाबिगहा निवासी अनिल राय की बेटी डौली कुमारी और कविता कुमारी थी। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications