Bihar Nikay Chunav Result: पति की हत्या का जिस पर लगा आरोप, उसे हराकर पत्नी ने लिया इंतक़ाम
Narkatiyaganj Nagar Parishad By Election: बेतिया के नरकटियागंज में हुए उपचुनाव को लेकर एक रोचक खबर सामने आई है। पति के हत्यारे को हराकर पत्नी ने जीत दर्ज की है।
Paschim Champaran Narkatiyaganj Nagar Parishad: बिहार नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज नगर परिषद से मुख्य पार्षद के पद पर रीना देवी 7044 मतों से जीत हासिल की है।
रीना देवी ने पति की हत्या के बाद चुनावी मैदान में दांव आज़माया और कामयाबी हासिल की। नरकटियागंज नगर परिषद उपचुनाव में उन्होंने पति के हत्यारे राधेश्याम तिवारी को सियासी मात दी। आपको बता दें कि जेल से ही राधेश्याम ने नामांकन दाखिल किया था।

रीना देवी मतगणना केंद्र पर अपने पति की तस्वीर से साथ आई थी। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पति के ख्वाब को मुकम्मल करने के सियासी मैदान में क़दम रखा है। जनता ने मुझपर भरोसा किया है, जनता का आभार व्यकत करती हूं।
रीना देवी ने कहा कि उनके पति कहते थे 20 सालों जो काम नहीं हुआ, उसे दो साल में पूरा करके दिखाएंगे। पति की बता को यादर करते हुए रीना भावुक हो गई, उनकी आंखे से आंसू छलकने लगे। ग़ौरतलब है कि रीना देवी का प्रतिद्वंदी मर्डर मामले गिरफ्तार हुआ था और जेल में बंद था।
नगर निकाय दूसरे चरण के चुनाव से ठीक 15 दिन पहले राजेश श्रीवास्तव की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले राजेश सभापति प्रत्याशी थे, नरकटियागंज शहर के बीच स्थित भगवती नगर में उनके दफ्तर के सामने बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी को पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से वह जेल में बंद है। चुनाव आयोग ने राजेश की हत्या के बाद नरकटियागंज नगर परिषद के सभापति पद पर चुनाव खारिज कर दिया।
9 जून को तीसरे चरण में हुए सभापति पद के लिए मतदान का रिज़ल्ट 11 जून को घोषित हुआ। चुनाव परिणाम में राजेश श्रीवास्तव की पत्नी रीना देवी ने जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लोगों ने कहा रीना के साथ जनता ने इंसाफ किया है।












Click it and Unblock the Notifications