Begusarai News: पार्टी कार्यकर्ताओं ने की PM मोदी से मांग, BJP सांसद गिरिराज सिंह के संपत्ति की हो जांच

MP Giriraj Singh Property: बिहार में भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता विभिन्न रणनीतियों पर काम करते हुए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार में जारी सियासी दांवपेंच के बीच बेगूसराय ज़िला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के काफिले को काला झंडा दिखाया और उनके ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।

Party workers demand from PM Modi that property of BJP MP Giriraj Singh should be investigated

अपने ही नेता के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार के मामले में ज़ीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। वह विभिन्न दलों के नेताओं के संपत्तियों की जांच करवा रहे हैं। इस बात के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं।

Recommended Video

    अपनी ही पार्टी के सांसद का क्यों कर रहे हैं विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ये जवाब

    बेगूसराय भाजपा के वरिष्ट और पुराने कार्यकर्ता विनोद बाबा ने कहा कि पीएम मोदी का भ्रष्टाचार को लेकर उठाया गया क़दम सराहनीय है। लेकिन उनसे यह भी आग्रह है कि वह अपने मंत्रियों के संपत्ति की भी जांच कराएं। सबसे पहले बेगूसराय से भाजपा सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की संपत्ति की जांच करवाई जाए।

    सांसद गिरिराज सिंह और उनके परिवार के लोगों की जांच करवाई जाए, इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। गिरिराज सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जनता के हितों के लिए काम नहीं करते हुए सिर्फ अपने फायदे का सौदा किया है।

    सांसद गिरिराज सिंह को हिम्मत है तो वह अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करें, जनता के बीच आकर अपनी बात रखें। हम उनसे सवाल करेंगे और वह जवाब दें और गिरिराज सिंह अपने कार्यकर्ताओं से सवाल करें उसका जवाब हम भाजपा कार्यकर्ता देंगे, जिन्होंने अपनी नमक रोटी खाकर, पीएम मोदी के नाम पर उन्हें जिताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+