Paro Aarti: स्टेज पर डांसर की मांग भरने वाले लड़के का नया VIDEO वायरल, बताया-आरती को पत्नी मानेगा या नहीं?
Paro Aarti Stage Dancer Wedding Bihar: बिहार में स्टेज शो में डांस परफॉर्मेंस के दौरान आर्केस्ट्रा डांसर पारो आरती की मांग भरने वाले लड़के गुलशन यादव का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कई बातों का खुलासा किया है। उधर, मांग भरने के बाद से गुलशन को पति मान चुकी पारो आराती उसका इंतजार कर रही है।
अंडरग्राउंड रहते हुए गुलशन यादव ने वीडियो शेयर किया है। गुलशन के वायरल वीडियो से कई सवालों के जवाब मिल गए हैं। खासकर इस सवाल का कि उसने पारो आरती की मांग में सिंदूर भरा या अबीर? उसने यह जानबूझ किया या फिर उससे गलती से हो गया? अब वह पारो आराती को पत्नी मानकर अपनाएगा या नहीं?

Arti Kumari नाम के फेसबुक आईडी से शेयर किए गए वीडियो में गुलशन बोल रहा है कि 'सॉारी भाई! एक रील बनाने के चक्कर में सिंदूर ही डाल दिए हैं। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। अब मुझे मारने की धमकी भी मिल रही है। मैं अभी अंडरग्राउंड में हूं। मुझ पर शादी करने का दबाव है।'
उधर, मीडिया से बातचीत में पारो आरती कई बार कह चुकी है कि उसके और गुलशन के बीच पहले से ही बातचीत चल रही है। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। प्यार की वजह से गुलशन ने सबके सामने उसकी मांग में सिंदूर भरा है। पारो आराती इसे शादी हो जाना मा रही है जबकि गुलशन व उसके परिजन इसे शादी मानने से इनकार कर रहा।
अब आगे क्या करेगी पारो आरती
मीडिया से बातचीत में पारा आरती कह चुकी है कि अब वह गुलशन यादव को पति मानकर जिंदगीभर उसी के साथ रहना चाहती है। उसके घर पर जाएगी। ससुराल वाले व गुलशन उसे नहीं अपनाएंगे तो वह कानून का सहारा लगी।

क्या करोड़पति है पारो आरती?
स्टेज पर मांग भरने के बाद से चर्चा में आई पारो आरती कितनी अमीर है? इसकी कोई स्पष्ट जानकारी तो सामने नहीं आई, मगर पारो आरती मीडिया से बातचीत में कहती हैं कि उसके पास पैसे की कमी नहीं है। पटना में तीन-तीन मकान है। सुनार की दुकान है। स्टेज पर डांस तो मम्मी से झगड़ा होने की वजह से कर रही थी।
गुलशन के आठ लाख देने को तैयार
मांग भरने का वीडियो वायरल होने के बाद से पारो आरती व गुलशन यादव एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि गुलशन के पिता पारो आरती को चार लाख रुपए लेकर बेटे की जिंदगी से चले जाने को कह रहे हैं। इस सवाल के जवाब में पारो आरती कहती है कि वह गुलशन यादव को आठ लाख रुपए देने का तैयार है। उसको जिंदगीभर बैठाकर खिलाने और उसके लिए खुद कमाने को भी तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications