परिजनों ने छुपकर देखी शिक्षक की करतूत, कैसे मासूम को बना रहा था हवस का शिकार...

वो देखते ही देखते जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जिसे देख घर में छुपकर बैठे परिजन दंग रह गए और शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पटना। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला बिहार के सिवान जिले में सामने आया है जहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ बंद कमरे में शिक्षक अश्लील हरकत करता था। वहीं बच्ची के द्वारा जब इसका विरोध किया जाता है तो शिक्षक जबरदस्ती उसके साथ मारपीट करते हुए पढ़ाई के नाम पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। शिक्षक की अश्लील हरकत को देख छात्रा डरी-सहमी रहती थी। एक दिन शिक्षक ने उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद नाबालिक छात्रा ने अपने परिवार को शिक्षक की सारी काली करतूत बताई। लेकिन उसके परिवार वालों को इस पर भरोसा नहीं हुआ और अपने आंखों से देखने के लिए वो पहले ही कमरे में छुपकर बैठ गए।

Parents peep Teachers bad activities with Girl Student

पहले शिक्षक आया फिर छात्रा वहां पढ़ने गई। कुछ देर पढ़ाई की बात करने के बाद शिक्षक अपने हाथों से अश्लील हरकत करने लगा और देखते ही देखते जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जिसे देख घर में छुपकर बैठे परिजन दंग रह गए और शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर इस मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मानवता और पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला ये मामला बिहार के सिवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है जहां गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पढ़ाने के लिए गांव का एक शिक्षक रोजाना उसके घर आता था। शिक्षक पढ़ाई की आड़ में उससे अश्लील हरकत करता था और जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करता था। ये सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था, नाबालिक बच्ची अपने परिवार वालों से डर की वजह से इस बात के बारे में कुछ नहीं बताती थी।

जिससे शिक्षक के हौसले बुलंद होते चले गए लेकिन एक दिन जब शिक्षक ने ज्यादा अत्याचार किया तो बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची और शिक्षक की घिनौनी हरकत के बारे में बताया। जिसके बाद परिवार वाले शिक्षक की हकीकत जानने के लिए एक जाल बिछाया और उस कमरे में पहले से ही छुप कर बैठे गय जहां शिक्षक पढ़ाता था। फिर उन्होंने अपने आंखों से शिक्षक की करतूत को देखा और उसे रंगे हाथ पकड़ते हुए जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव के रहने वाले शिक्षक विजय यादव को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में परिवार वालों के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया और इसके साथ मारपीट की गई और लिखित शिकायत देते हुए ये आरोप लगाया गया कि पिछले कई महीनों से वो बच्ची को जबरदस्ती टॉर्चर कर अश्लील हरकत करता था। जिसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+