पटना में सजा एक और 'पर्ची बाबा' का Divya Darbar, जानिए किसकी निकली पहली पर्ची
Divya Darbar In Patna: बिहार की राजधानी पटना में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के दरबार पर काफी सियासत हुई थी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने 'दिव्य दरबार' को सियासी रंग देना शुरू कर दिया था। वहीं पटना में पंडित गुरुशरण शर्मा का 3 दिवसीय दिव्य दरबार सजा है।
त्रिकालदर्शी पण्डोखर सरकार के पीठाधीश पण्डोखर सरकार का दिव्य दरबार मंगलवार को ज्ञान भवन, पटना के बापू सभागार सजाया गया था। दिव्य दरबार में उन्होंने सैकड़ों भक्तों के लिए पर्ची निकाली। 200 पर्चियों में से सबसे पहली पर्ची होटल मौर्य के जेनरल मैनेजर की निकाली।

जेनरल मैनेजर (होटल मौर्य) की पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि बाबा ने पर्ची निकाली उस पर्चा पर कैंसर का उपाय तथा उसके भूत-भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी बताया। वहीं बाबा ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि मैं भगवान नही हूं, मैं तो प्रचारक हूं।
बाबा ने अपने दिव्य दरबार का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह पण्डोखर सरकार का लगने वाला दिव्य दरबार, सोशल मीडिया पर दिखने वाले तथाकथित दरबार देख से पूरी तरह अलग है। आपक सोशल मीडिया पर देख रहे होंगे कई तथाकथित दरबारों में पर्ची निकल रही है। पूरे हिंदुस्तान में पण्डोखर सरकार के बराबर और तुलनात्मक कोई दरबार नहीं है।
पण्डोखर सरकार ने हा कि मैं जो कुछ बोल रहा हूं वो परमात्मा का मैसेज है। आप लोग कर्मयोगी और मेहनती बनो। आपको जो दिया गया है, उनका पालन करने के साथ मेहनत और लगन से खुद ही कर्म पथ पर चले। उन्होंने कहा कि पण्डोखर सरकार का दरबार किसी एक जाति, पंथ संप्रदाय का नहीं है, यहां सभी धर्म और जाति बरारबर है।












Click it and Unblock the Notifications