'क्या आप सावन में पोर्न नहीं देखते...', मटन वाले वीडियो पर पप्पू यादव ने सुशील मोदी पर किया पलटवार
Bihar politics: हाल ही में कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आरजेडी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने खुद अपने हाथों से मटन बनाया और राहुल गांधी को परोसा। इस वीडियो को लेकर अब बिहार की राजनीति गर्मा गई है।
दरअसल, इस वीडियो पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने आरजेडी को घेरते हुए लिखा था कि लालू यादव ने सावन के पवित्र महीने में भी मटन खाया और इस राजनीतिक पाप के लिए उन्हें आने वाले चुनाव में सजा मिलेगी। सुशील मोदी के इस बयान पर अब जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पलटवार किया है।

सुशील मोदी पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'मैं सुशील भाई से बस इतना पूछ रहा हूं कि क्या वो मंगलवार, बुधवार और सावन के दौरान 'नॉनवेज' जीचें करना बंद कर देंगे? क्या नेता पोर्न देखना बंद कर देते हैं? क्या वो सब नॉनवेज नहीं है? क्या शराब पीना नॉनवेज नहीं है? क्या जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव करना नॉनवेज नहीं है? सुशील भाई अपना मोबाइल चेक कीजिए और देखिए कि सावन के महीने में आपने पोर्न देखा या नहीं?'
'नई संसद का चेहरा नहीं देख पाएगी RJD'
आपको बता दें कि मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस ने 2 सितंबर को इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इसके बाद सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पाप की सजा उनकी पार्टी आरजेडी को जरूर मिलेगी और वो नई संसद का चेहरा भी नहीं देख पाएगी।
लालू ने राहुल को सिखाया चंपारण मटन
दरअसल कांग्रेस ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को बिहार का मशहूर चंपारण मटन बनाना सिखाया। इस वीडियो में राहुल गांधी को कहते हुए सुना गया कि लालू जी चंपारण मटन बनाने के चैंपियन हैं, और इसलिए मुझे लगता है कि उनसे मुझे भी सीखना चाहिए। राहुल गांधी लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के घर रात के खाने पर पहुंचे थे, जहां आरजेडी प्रमुख ने उन्हें मटन बनाकर खिलाया।












Click it and Unblock the Notifications