Pappu Yadav Ravan Dahan Video: 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला, दहन कार्यक्रम के दौरान बाल बाल बचे पूर्णिया सांसद
Purnia MP Pappu Yadav Viral Video: देश भर से रावण दहन से जुड़ी कई ख़बरें सामने आ रही हैं। वहीं बिहार के भी लगभग ज़िलों में शांतिपूर्ण तरीक़े से विजय दशमी का पर्व संपन्न हुआ। वहीं पूर्णिया ज़िले से रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हादसे की ख़बर सामने आई है, जिसमें निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बाल बाल बचे। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।
बिहार के पूर्णिया ज़िले के सांसद पप्पू यादव रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत करने मरंगा पहुंचे थे। 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलाने के लिए आग लगाते वक्त अचानक चिंगारी उठी और सांसद पप्पू यादव की आंख में लगी। हालांकि वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ से पप्पू यादव को ज़्यादा चोट नहीं पहुंची। अभी वह ख़तरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

Recommended Video
सोशल मीडिया पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा रावण दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो नें आप देख सकते हैं कि सांसद पप्पू यादव रावण दहन के लिए जैसे ही आग लगाते हैं, वैसे चिंगारियां उड़ी और उनकी आंख पर लगी।
पप्पू यादव खुद को बचाने की कोशिश करते हुए आग को पकड़े रहे, वहीं वहां मौजूद लोग भी उनकी हिफाज़त के लिए उन्हें घेरते नज़र आए। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की दाहिनी आंख में बारूद गया था। हालांकि लोगों की सतर्कता से कोई अनहोनी नहीं हुई।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने घटना के बाद लोगों को संदेश देते हुए कहा कि राम आज हैं कहां? राम और कृष्ण ख़त्म हो चुके हैं। 90 प्रतिशत लोग रावण हैं। समाज के लोगों को ज़रूरत है कि वह अपने अंदर के रावण को जलाएं, ताकि एक स्वस्थ समाज बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications