'लॉरेंस से मांफी मांगे पप्पू यादव, नहीं तो मार देंगे', खुलेआम पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिल रही धमकी
Pappu Yadav Death Threat: पिछले कुछ दिनों से खुलेआम पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। यह धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रही है। एक बार फिर पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने वीडियो जारी कर पांच से छह दिनों के भीतर सांसद की हत्या का दावा किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो सांस पप्पू यादव को 7480840395 नंबर से व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें खत्म करने का आदेश मिला है। हमलोग बहुत जल्द पप्पू यादव की हत्या कर देंगे। हमलोग पटना पहुंच चुके हैं। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि अगर सांसद पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई से मांफी मांग लेते हैं तो हमलोग उन्हें छोड़ देंगे।

इन धमकियों के बाद, पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिक्योरिटी मशीन से चेकिंग के बाद ही किसी को भी अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। खतरे के बावजूद, पप्पू यादव पूर्णिया में ही हैं और अपने सार्वजनिक कार्यक्रम जारी रखे हुए हैं। वहीं, धमकी देने वाले व्यक्ति ने सुझाव दिया कि अगर यादव लॉरेंस बिश्नोई से माफ़ी मांग लें, तो उन्हें बख्शा जा सकता है।
संदेश में बार-बार माफ़ी मांगने का आग्रह किया गया और वादा किया गया कि अगर वह ऐसा करेंगे तो पटना छोड़ देंगे। इससे पहले, इसी तरह की चेतावनी उन्हें दी गई थी। मैसेज में आखिरी 24 घंटे तक मजा करने की महौलत दी गई थी। धमकी में लिखा था कि 'आखिरी 24 घंटे हैं पप्पू यादव तेरे पास'।
इतना ही नहीं, व्हाट्सऐप पर धमकियों के साथ सात सेकंड का एक धमाके का वीडियो भी था। भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा किया और चेतावनी दी कि गार्ड भी यादव की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे। इस बढ़ते खतरे के कारण उसके आसपास तत्काल सुरक्षा बढ़ा दी गई।
धमकियों पर पप्पू यादव ने कही ये बात
इन धमकियों के जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि मैं धमकियों के बावजूद लोगों से मिल रहा हूं। मैं देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हर समय मरने के लिए तैयार हूं। देश को बांटने वाली ताकतों से बचाने के मैं किसी भी कीमत पर नहीं डरने वाला। मैं लड़ने और मरने वाला हूं।












Click it and Unblock the Notifications