प्रेमी से मिलने सीमा पार से आई पाकिस्तानी युवती जेल में बंद, जमानत मिलने पर भी नहीं लौट पाई अपने मुल्क

दो मुल्कों के राजनेता चाहे कुछ भी कहें या करें पर दिलों पर उनका जोर नहीं चलता। प्यार करने वाले सरहदों को नहीं मानते। ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार के सीतामढ़ी जेल से, जिसमे एक पाकिस्तानी युवती एक भारतीय लड़के के साथ प्रेम में थी और उसी से शादी करने भारत आना चाहती थी। इसी के चलते भारत में गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तानी युवती को भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के भिट्ठा से भारत में प्रवेश करते समय एसएसबी ने पकड़ लिया था। बाद में युवती के पास वीजा न होने की वजह से उसे जेल भेज दिया था। सीतामढ़ी न्यायालय ने 16 दिन पूर्व खादिजा को जमानत दे दी लेकिन वह आज भी अपने वतन लौटने के इंतजार में सीतामढ़ी जेल में बंद है।

Pakistani girl who came from across the border to meet her lover was jailed

84 दिनों से जेल में है बंद
दअसल पूरी घटना सीतामढ़ी के भिट्ठा मोड़ के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर की है। पाकिस्तान के फैसलाबाद की रेहनी वाली खालिदा नूर को भारत में तेलांगना के रहने वाले सैयद अहमद से प्रेम हो गया था। खदीजा उससे मिलने की चाहत में भारत आना चाह रही थी। इसी के चलते पाकिस्तानी युवती को भारत में गैर कानूनी तरीके से घुसने की कोशिश करते एसएसबी ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से हिरासत में लिया था। खालिदा नूर के पास पासपोर्ट तो था, लेकिन वीजा नही था। इस संबंध में सीतामढ़ी के सुरसंड थाने में पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया था। पाकिस्तान की युवती 84 दिनों से सीतामढ़ी जेल में बंद है। खादिजा के पास से कोई संदेहास्पद एवं आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद हुआ था जिसके कारण इसके जासूस होने की संभावना भी वही समाप्त हो गई थी लेकिन अवैध तरीके से बगैर वीजा पासपोर्ट के भारतीय सीमा में घुसने के कारण पाकिस्तानी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सीतामढ़ी न्यायालय ने 16 दिन पूर्व खादिजा को जमानत दे दी है पर फिर भी दो स्थानीय जमानतदार न मिलने की वजह से खदीजा अभी भी अपने मुल्क जाने का बस इंतज़ार ही कर रही हैं।

Pakistani girl who came from across the border to meet her lover was jailed

दो युवक भी पकड़े गए
अपने प्रेमी से मिलने के लिए खालिदा नूर अपने घर से भारत के लिए निकली थी। इसके लिए पहले वह दुबई गई फिर वहां से नेपाल के काठमांडू स्थित एक होटल में तीन दिनों तक रुकी। इसके बाद वह एक नेपाली युवक और अपने प्रेमी के भाई के साथ भारत में घुस रही थी तभी वह एसएसबी के शिकंजे में आ गई। पाकिस्तानी युवती के पास से एक ATM कार्ड, नेपाली और पाकिस्तानी मोबाइल सिम बरामद किए गए हैं। पाकिस्तानी युवती के साथ दो युवक भी पकड़े गए थे। एक युवक हैदराबाद का है तो वही दूसरा युवक नेपाल का है। पाकिस्तानी महिला की गिरफ्तारी और उसे जेल भेजने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इतना ही नहीं पाकिस्तानी युवती के प्रेम की कहानी लोगों की जुबान पर है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+