पाकिस्तान से हिंदुस्तान की तबाही के तार का ‘बिहार कनेक्शन’, एक खाते में भेजे गए 30 दिन में 70 लाख
Bihar News: बिहार में बदमाशों के हौसले तो बुलंद हैं ही, अब आतंकी संगठन भी पैर पसारन लगा है। उत्तर प्रदेश में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से टेरर फंडिग की जा रही थी। ग़ौरतलब है कि टेरर फंडिंग उत्तर प्रदेश में नहीं बल्की बिहार के पश्चिमी चंपारण ज़िले में की जा रही थी।
पाकिस्तान से 30 दिन में 70 लाख रुपये एक खाते में भेजे गए। ATS ने उस खाते का सारा डिटेल्स निकाल लिया है और संबंधित व्यक्ति को भी काबू कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन का सीधा तार शिकारपुर गांव (वेस्ट चंपारण) से जुड़ा है।

उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदात को अंजाम देने के मकसद से कैनरा बैंक अकाउंट में पैसे भेजे गए थे। उस खाते को शिकारपुर का रहने वाला इजहारुल हुसैन नाम का सख्श ऑपरेट कर रहा था। खाते में उसका मोबाइल नंबर भी दर्ज है। पहले गिरफ्तार हुए 7 संदिग्ध आतंकियों से मिले इनपुट के आधार इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।
गिरफ्तार आतंकियों के इनपुट पर गाज़ियाबद एटीएस की टीम ने शिकारपुर (पश्मचिमी चंपारण) में दबिश दी और इजहारुल से तफ्तीश की, जिसके बाद राज़ से पर्दा उठा। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस की टीम छापेमारी करने पहुंची तो, आरोपी रुपौलिया स्थित अपने मकान में नशे की हालत में पड़ा हुआ था।
उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी को बेतिया जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ के एटीएस टीम लौट गई लेकिन इजहारूल को रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस रियाजुद्दीन के खाते से इज़हारुल के खाते में पैसे भेजे गए थे। वह परिवार से विवाद होने के बाद से ही घर छोड़कर चला गया था। पिछले एक साल से वह पिलखुवा (हापुड़) में काम कररहा था।
दिल्ली के एक फैक्ट्री मे काम करने के दौरान रियाज़ुद्दीन की मुलाक़ात पश्चिम चंपारण निवासी इजहारूल से हुई थी। इज़हारुल ने ही रियाजुद्दीन का कैनरा बैंक में अकाउंट खुलवाया था। उसके अकाउंट को इज़हारुल ही ऑपरेट कर रहा था। इसके अवज़ में हर महीने रियाज़ुद्दीन को 10 हज़ार रुपये दिए जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications