#Padmavat: बिहार के सिनेमा हॉल में तोड़फोड़, करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर आरोप
मुजफ्फरपुर

सिनेमा हॉल में जमकर हंगामा
जानकारी के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक सिनेमा हॉल में जमकर हंगामा किया है। 'पद्मावत' फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ का आरोप लगा है। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल में लगे फिल्म से जुड़े पोस्टर फाड़ दिए, साथ ही सिनेमा हॉल में भी तोड़फोड़ की है।

मुजफ्फरपुर में सिनेमा हॉल में तोड़फोड़
करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने उज्जैन में फिल्म पद्मावत को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश के सामाजिक संगठनों से अपील करूंगा कि फिल्म 'पद्मावत' नहीं चलनी चाहिए। फिल्म हॉल पर जनता कर्फ्यू लगा दे। बता दें कि 25 जनवरी को फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों में लगे फिल्म रिलीज पर बैन हटाया
कुछ राज्यों ने फिल्म पद्मावत को अपने यहां रिलीज करने पर बैन लगा दिया था, इसके खिलाफ फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। गुरुवार को इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों में फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज पर लगे बैन को हटाने का आदेश दिया। सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हट गई है।












Click it and Unblock the Notifications