विपक्षी दलों की मेगा बैठक में क्या लालू प्रसाद भी जाएंगे बेंगलुरू? जानें RJD प्रमुख ने क्या दिया जवाब?
Will Lalu Prasad also go to Bengaluru for the mega meeting of opposition parties? Know what the RJD chief replied?
Opposition party meeting in Bangalore: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से शिकस्त देने के लिए एकजुट हुए विपक्षी राजनीतिक दल अपनी अगली बैठक बेंगलुरू में करने जा रहे हैं।
बेंगलुरू में 17 और 18 जुलाई को आयोजित होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक में क्या आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव शिरकत करेंगे? आइए जानते उन्होंने क्या जवाब दिया।

बता दें लालू प्रसाद यादव पटना में बिहार सीएम नीतीश कुमार के द्वारा आयोजित बैठक विपक्षी दलों की बैठक में अपने पुराने अंदाज में नजर आए थे। मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने पर रणनीति बनाने के लिए जुटे विपक्षी दलों की बैठक में लालू यादव अपने चिर परिचित अंदाज में राहुल गांधी को सबसे सामने शादी की सलाह तक दे डाली थी।
ऐसे में सबको ये जानने में की बड़ी रुचि है कि लालू यादव बेंगलुरू में आयोजित होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में मौजूद रहेंगे या नहीं?
इस सवाल का जवाब गुरुवार को लालू प्रसाद यादव ने खुद दिया है। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए जमीन तैयार करने के लिए बेंगलुरु जाएंगे।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की मेगा बैठक के लिए बेंगलुरू जरूर जाएंगे।
लालू प्रसाद यादव जिनकी अभी कुछ महीने पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट हुई हैं उन्होंने बताया कि मैं ब्लड जांच सहित अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए दिल्ली जा रहा हूं। उसके बाद मैं पटना वापस आऊंगा, और फिर विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु जाऊंगा। इसके साथ उन्होंने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को सत्ता से हटाने के लिए जमीन तैयार करने के लिए भी जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications