Opposition Parties Meeting: मेहमानों के लिए CM नीतीश ने कराए खास इंतजाम, लिट्टी-चोखा से लेकर होगी इडली तक

23 जून को होने वाली बैठक को लेकर पटना में पूरी तैयारी हो चुकी हैं। शुक्रवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं का बिहार पहुंचना शुरू हो गया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पटना पहुंच गई हैं।

अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, भगवंत मान समेत अन्य कई नेता भी आज ही पटना आने वाले हैं। दीपांकर भट्ट्चार्य, डी राजा भी आज शाम ही पहुंचेंगे। वहीं राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन शुक्रवार सुबह पटना पहुंचेंगे।

opposition-parties-meeting

पटना पहुंच रहे इन तमाम नेताओं के ठहरने और खाने पीने का सीएम नीतीश कुमार की ओर से खास प्रबंध किया गया है। नीतीश कुमार की ओर से पटना की तीन इमारतों पर फोकस किया गया है। शुक्रवार को दिन भर चलने वाली विपक्ष की बैठक से पहले संवाद भवन, राजकीय अतिथिशाला और सदाकत आश्रम को पूरी तरह से तैयार किया गया है।

पहले यह बैठक पटना के ज्ञान भवन में होनी थी, लेकिन अब यह बैठक मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद भवन में होगी। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का रुकने का इंतजाम राजकीय अतिथिशाला में किया गया है। अतिथिशाला में नए सिरे से रंग रोगन किया गया है। खिड़की और दरवाजों को भी साफ किया गया है। यहां तक कि विपक्षी नेताओं को पटना की असहनीय गर्मी में ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर और पंखों को भी बदल दिया गया है।

opposition-parties-meeting

एक अधिकारी ने बताया कि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वीआईपी मेहमानों के आरामदायक प्रवास में कोई कमी ना रह जाए। इसके अलावा पटना के बड़े होटलों में भी रूम बुक किए गए हैं।

पटना में राज्य कांग्रेस मुख्यालय शादाकत आश्रम को भी नया लुक दिया गया है क्योंकि राहुल गांधी विपक्ष की बैठक से पहले यहां बिहार के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। सदाकत भवन के बाहर और अंदर की रोड को भी ठीक किया गया है। जो काफी समय से क्षतिग्रस्त थीं। राहुल गांधी सात साल बाद सदाकत भवन आ रहे हैं। अंतिम बार वह 2015 में यहां आए थे। राहुल गांधी पटना के एक बड़े होटल में रुकेंगे। राहुल के होटल में रुकने की वजह उनसे मिलने वाले नेताओं की संख्या अधिक होगी। जिसके चलते ये फैसला लिया गया।

opposition-parties-meeting

विपक्षी एकता की बैठक के होस्ट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मेहमानों के लिए खाने की भी खास व्यवस्था की है। मेहमानों के सामने बिहार की कई फेमस डिश परोसी जाने वाली हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा के सिलाव का खाजा मंगाया जा रहा है। खाने पीने की जिम्मेदारी पटना के एक बड़े होटल को दी गई है।

गर्मी की वजह से शरबत के साथ छाछ की भी व्यवस्था की जाएगी। नारियल पानी और अलग-अलग पेय पदार्थ दिए जाएंगे। स्टार्टर में साउथ इंडियन और पंजाब के कुछ आइटम को रखा जाएगा। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जनता दल-यूनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि मेहमानों को बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा, मखाना खीर, सिलाव खाजा, मनेर का लड्डू और धनरुआ का लाई परोसा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+