बिहारः अब सरकारी बसों में यात्री कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग और घर बैठे पता करिये बस का लोकेशन
Online booking start for government buses पटना। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को ढेर सारी सुविधाएं मिलने वाली हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही बसों में जीपीएस भी लगाई गई है ताकि लोग बसों की लोकेशन की जानकारी ले सकें। यही नहीं यात्रियों को कैशलेस टिकट बुकिंग के लिए कार्ड की सुविधा भी मिलेगी। पहले चरण में इसे पटना नगर निगम क्षेत्र में संचालित बसों में दिया जाएगा।

बुधवार को परिवहन भवन में यह जानकारी निगम के प्रशासक श्याम किसोर ने पथ परिवहन निगम और चलो संस्था के बीच हुए एकरारनामे के दौरान दी। श्याम किशोर ने बताया कि डिजिटल बिहार के लक्ष्य को पाने के लिए चलो मोबाइल एप की मदद ली जा रही है।
इसके माध्यम से पटना नगर बस सेवा एवं इंटरसिटी बस सेवा हाजीपुर-बिहारशरीफ-बिहटा आदि में परिचालित बसों में लाइव ट्रैकिंग, ई-टिकटिग, मोबाइल टिकट और अलग-अलग तरह के पास यात्रियों को आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। यात्री बांकीपुर डिपो या बस कंडक्टर से चलो प्रीपेड कार्ड मासिक पास और मोबाइल पास निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं।
सीएम नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे
वहीं हफ्ते भर बाद सीएम नीतीश एक बार फिर मुख्य सचिवालय पहुंचे। पुराना सचिवालय स्थित कक्ष में सीएम नीतीश अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचकर सिंचाई योजना की समीक्षा की। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन और राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद हैं।
1 जनवरी को सीएम नीतीश जब मुख्य सचिवालय से निकले थे तब उन्होंने कहा था कि लंबे अरसे से पुराना सचिवालय आने-जाने का सिलसिला छूट गया था। केवल कैबिनेट की बैठक किया, अहम बैठकों के लिए ही वह सचिवालय आया करते थे लेकिन अब पहले की तरह वह सचिवालय आया करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications