प्रेमी संग बिस्तर पर मिली बेटी, बाप ने आशिक को मार तो डाला लेकिन...
लड़की की मां-बहन और पिता को बंधक बनाते हुए दूसरे पक्ष के लोग उनकी जमकर पिटाई करने लगे, इससे पहले भीड़ ने उनके बेटे को रंगेहाथ पकड़ने पर जान से मार डाला था।
पटना। ऐसा कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, प्यार में पड़े लोगों को कुछ भी नहीं दिखाई देता! इसी के वजह से कभी-कभी प्रेमी जोड़े कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं जिसके बाद उन्हें पछताने के सिवाए और कुछ नहीं मिलता। कुछ इसी तरह के अंधे प्यार का मामला बिहार के बेगूसराय जिले में सामने आया है। जहां प्यार में पागल एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात के अंधेरे में उसके घर चला गया। जहां उन लोगों की मुलाकात हुई और बंद कमरे में दोनों प्यार का खेल खेल रहे थे। तभी बगल के कमरे में सोए हुए लड़की के मां-बाप को इस बात की भनक लग गई और वो लोग उस कमरे में जा पहुंचे जहां उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में प्रेम का खेल रही थी।

जब देखा बेटी को इस हाल में तो बाप काबू नहीं कर पाया...
अपनी आंखों से बेटी को नग्न हालात में प्रेमी के साथ देख घर के सभी सदस्य गुस्से में आग बबूला हो गए और बेटी के प्रेमी को घर से बाहर निकालते हुए जमकर धुनाई कर दी। कुछ ही देर में ये बात पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई और आस-पड़ोस के लोग भी वहां इकट्ठा होने लगे। लोगों की भीड़ ने प्रेमी युवक को इतना मारा कि उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस की लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

जब लड़के की मां ने सुनी बेटे की हत्या की खबर...
जब इस मामले की जानकारी लड़के के परिवार वालों को हुई तो वो भी वहां पहुंचे और जमकर हंगामा मचाते हुए लड़की के परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। लड़की की मां-बहन और पिता को बंधक बनाते हुए दूसरे पक्ष के लोग उनकी जमकर पिटाई कर रहे थे तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

लड़के को तो गांव भर ने मारा, लड़की के बाप को बचाने कोई नहीं आया
जानकारी के मुताबिक आपत्तिजनक हालात में रंगेहाथ पकड़े जाने वाले युवक की हत्या बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थानाक्षेत्र के राटन गांव की है। जहां के रहने वाले रंजीत धनेसर की रहने वाली लड़की से कई महीनों से प्रेम करता था और इन दोनों की चोरी-छुपे मुलाकात भी होती थी। एक बार फिर इन दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया और रंजीत अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर चला गया। जहां इन दोनों की मुलाकात की जानकारी लड़की के पिता को हो गई। फिर लड़के को पकड़कर इतनी बुरी तरह पिटाई कि जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं लड़के के परिवार वालों की पिटाई से लड़की के परिवार वालों की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications