OMG! कब्र खोद कर मुर्दा को ज़िंदा करने का दावा कर रहा था तांत्रिक, घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Samastipur OMG News In Hindi: बिहार के समस्तीपुर ज़िले से अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है, जहां एक तांत्रिक ने मृत इंसान को ज़िंदा करने का दावा किया। दरअसल एक युवक टीबी की बीमारी से जूझ रहा था, बेहतर इलाज नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद युवक के शव को दफना दिया गया।
तांत्रिक ने दावा किया कि वह मुर्दा शख्स को ज़िंदा कर देगा, मरे हुए इंसान को ज़िंदा करने के लिए तांत्रिक ने कब्र खोदा, कब्र के अंदर कई घंटों तक झाड़-फूंक का ड्रामा करता रहा, लेकिन मरा हुआ इंसान ज़िंदा नहीं हो पाया। समस्तीपुर ज़िले के रेवड़ा गांव (खानपुर थाना क्षेत्र) की यह घटना की जानकारी जिसे भी मिली वही हैरत करने लगा।

अंधविश्वास के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि तांत्रिक कब्र के अंदर मुर्दे के पास बैठकर झाड़-फूंक कर रहा है। कई घंटों तर तांत्रिक का ड्रामा चलता रहा, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गोटियाई गांव निवासी मोहनसदा के पुत्र लालू सदा की बुधवार को मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गुरुवार की सुबह शव को गोटियाई श्मशान घाट में दफना दिया। जब परिजन लौटे तो उन्होंने कहा कि डायन की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है।
डायन की वजह से मौत बताने के बाद लोग तांत्रिक के साथ श्मशान घाट पहुंचे और फिर अंधविश्वास का खेल शुरू हुआ। लालू सदा के कब्र को लोगों ने खोदा और सफाइ की, इसके बाद तांत्रिक उसे ज़िंदा करने के लिए तरह-तरह के ड्रामे करता रहा।
कभी मुर्दा के मुंह पर फूंक मारता, तो कभी उसके चेहरे पर तेल डालकर ज़िंदा करने की कोशिश करता। घंटों तक तरह-तरह के मंत्र उच्चारण कर जिंदा करने की कोशिश की, लेकिन युवक की ज़िंदगी वापिस नहीं लौटी। जिसके बाद कब्र को फिर से मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया। इस पूरे मामले में खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है, मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications