OMG! सांप के डसने के बाद घायल युवक ने किया ‘हैरतअंगेज़ कारनामा’, डॉक्टर भी रह गए हैरान
Katihar Snake News: बिहार के विभिन्न ज़िलों में बारिश होने की वजह से सांप निकलने की भी खबर सामने आ रही है। वहीं कई जगहों से सांप के डसने का भी मामला सामने आया है। ताज़ा मामला बिहार के कटिहार ज़िले का है, जहां एक युवक घर के लिए जलावन लेने गया था, इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।
कटिहार के मरंगी नारायणपुर बन्दर टोला (मनसाही प्रखंड) का यहा पूरा मामला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सांप ने डस लिया था। युवक के परिजनों को जैसे सूचना मिली कि मोती को सांप ने डंस लिया है। उन्होंने तुंरत युवक के पैर में ज़ोर से रस्सी बांध दी, ताकि ज़हर पूरे बदन में नहीं फैले।

युवक के पैर में रस्सी बांधने के बाद मोती और उसके परिजनों ने ज़हरीले सांप करैत को पकड़ कर मटके में बंद कर दिया। इसके बाद मटके में बंद सांप को लेकर खुद के इलाज के लिए घायल युवक सदर अस्पताल पहुंच गया। मोहम्मद मोती का डॉक्टरों ने इलाज किया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार है।
अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह जानकारी हुई कि युवक को सांप ने डसा है और वह खुद सांप को मटके में बंद कर अस्पताल ले आया है। अस्पताल में मौजूद सभी लोग युवक के हैरतअंगेज़ कारनामे से हैरान थे। वहीं लोग उसकी बहादुरी की तारीफ़ भी कर रहे थे।
अस्पताल में मौजूद लोगों ने कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि, जिसे सांप ने डसा वह अपना होश खो बैठता है। हदस की वजह से लोगों की जान चली जाती है। बहुत कम ही ऐसा देखने को मिलता है कि जिसे सांप ने डसा वह खुद सांप को ही पकड़ कर बंद कर ले। युवक ने हिम्मत का परिजय दिया है।












Click it and Unblock the Notifications