OMG! Aurangabad News: चार आंख और दो मुंह वाली बकरी बनी चर्चा का विषय, डॉक्टर ने बताया ये कैसे मुमकिन?
OMG News Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद ज़िले में शनिवार को एक बकरी का जन्म हुआ, जिसे दो सिर और चार आंख हैं। दो सिर और चार आंख वाली खबर गांव के साथ-साथ शहरी इलाको में भी आग की तरह फैल गई। ज़िले भर से लोग चार आंखों वाली बकरी को देखने आ रहे हैं।
बकरी दोनों मुंह से दूध पीती है और उसकी सेहत भी ठीक है। यही वजह है कि इन दिनों औरंगाबाद ज़िले में बकरी चर्चा का विषय बनी हुई है। घेजना गांव (देवहरा पंचायत, गोह प्रखंड) में बकरी का जन्म हुआ है। हर व्यक्ति यह जानने की कोशिश में है कि आखिर यह कैसे मुमकिन है कि बकरी दो सिर और चार आंख के साथ जन्म ले।

घेजना गांव निवासी राजकुमार पासवान की बकरी ने अनोख बच्चे को जन्म दिया है। बकरी के बच्चे को देखरर पूरे लोग हैरान रह गए। दूर इलाके से भी लोग अनोखे बच्चे को देखने पहुंच रहे है। ग़ौरतलब है कि जब बकरी का बच्चा एक मुंह से दूध पीता है, तो दूसरे मुंह में भी हरकत होती है।
डॉ. आरके त्रिवेदी (वेटनरी सर्जन,औरंगाबाद पशु चिकित्सालय) ने बताया कि ऐसा तब मुमकिन होता है, जब एक साथ दो अंडा फर्टिलाइज होते हैं। इस वजह से दो सिर और चार आंख वाले बच्चे पैदा होते है। ऐसे बच्चों की उम्र बहुत ही कम होती है। 100 में से 5 फीसद ही बचने की उम्मीद होती है।












Click it and Unblock the Notifications