Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OI Exclusive: 'NDA या INDIA' किसके सहयोगी बनेंगे मुकेश सहनी, 6 दिसंबर को खोल सकते हैं पत्ता

Bihar News, Mukesh Sahani Political Plan: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेता अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी भी निषाद समुदायों के आरक्षण को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में विकासशील इंसान पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योती ने बेबाकी से पार्टी का चुनावी प्लान बताया। उन्होंने कहा कि हम लोग लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र पुरज़ोर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 6 दिसंबर को हमारे नेता मुकेश सहनी यह फ़ैसला ले सकते हैं कि विकासशील इंसान पार्टी की नाव किस गठबंधन के साथ बहेगी।

OI Exclusive: Mukesh Sahni will decide on 6th December either join NDA or INDIA Alliance news

VIP प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि मुकेश सहनी निषादों के आरक्षण के लिए कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अगर निषाद आरक्षण पर बात करने के लिए तैयार हो जाए, तो हम लोगों को भाजपा के साथ जाने में क्या दिक्कत है। हम लोग आरक्षण कोई नया नहीं मांग रहे हैं।

मलहा में 25 उपजाति हैं, इनके लिए बाबा भीम राव अंबेडकर साहब ने 1948 में आरक्षण दिया। इस आरक्षण को दिल्ली और बंगाल में लागू कर दिया गया। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में उसको नहीं लागू किया गया। हम लोगों की मांग है कि दिल्ली और बंगाल जैसा स्टेटस बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी दिया जाए।

हम लोगो नया आरक्षण तो नहीं मांग रहे हैं, आज़ादी के वक्त से मिले हुए आरक्षण को लागू करने की मांग कर रहे हैं। यह हम लोगों का हक़ है, इसके लिए सरकार चाहे तो कमेटी बनाकर जांच करा ले। इन मुद्दों पर बात करने के लिए भाजपा तैयार होती है, तो हम लोग भाजपा को जिताने के लिए एकजुट हो जाएंगे।

भाजपा अगर हम लोगों की मांग को नहीं मानती है तो, भारतीय जनता पार्टी को तन, मन और धन से हरा देंगे। हम लोगों के पास 10 फ़ीसद वोट है, जातीय आंकड़ों में बिहार की आबादी में हमारी तादाद 10 फ़ीसद है। यह वोट हमारा गोलबंद है. यह सभी वोट ज़िंदा है। ऐसा नहीं है कि मरे हुए इंसानों की जातीय गणना में गिनती हुई है। यह वोट प्रतिशत किसी को जिताने और हराने में अहम भूमिका निभाता है।

1 फ़ीसद और 2 फ़ीसद वोट बैंक के सहारे तो पूरा सियासी समीकरण ही बदल जाता है। हम लोग तो 10 फिसद है, सभी लोग गंगा जल हाथों में लेकर संकल्प ले रहे हैं कि सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के साथ रहेंगे और अपने वोट को नहीं बेचेंगे। औरतें भी संकल्पित हैं कि विकासशील इंसान पार्टी के ही साथ चलना है।

देव ज्योति ने कहा कि 10 फीसद वोट बैंक हमारे पास है, हमारी सियासी ज़मीन काफी मज़बूत है। हम लोग जिनके साथ जाएंगे उनकी राजनीतिक पकड़ को और भी ज्यादा मज़बूत कर देंगे। 6 दिसंबर को मुकेश सहनी यह फ़ैसला कर सकते हैं कि किस गठबंधन के साथ जाना है, या फिर अकेले ही चुनावी दांव खेलना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+