भाजपा विधायक के नंबर से वाट्सऐप पर शेयर हुआ अश्लील वीडियो
एक वाट्सऐप ग्रुप पर भाजपा विधायक के मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो शेयर हुआ। वायरल हुए इस वीडियो मामले पर विधायक ने सफाई दी है।
पटना। बिहार में एक बार फिर बीजेपी के विधायक अपनी करतूतों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सिकटी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक विजय मंडल के मोबाइल नंबर से एक वाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो आया जिसे देख ग्रुप के सभी मेंबर चौंक गये। इस ग्रुप में कई ऐसे समाजसेवी और माननीय लोग मेंबर थे जिनकी चर्चा जिला में होती रहती है। यह वीडियो वायरल होने लगा।

यह मामला बिहार के अररिया जिला के सिकटी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां के विधायक विजय मंडल के नंबर से सिकटी जनक्रांति नाम से बने वाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजा गया। जब इस वीडियो को लेकर विधायक पर सवाल उठाए गए तो उन्होंने इस मामले में अपने आप को अनभिज्ञ बताते हुए मोबाइल चोरी हो जाने की बात बताई।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक के नंबर से ग्रुप में यह वीडियो तब वायरल की गई जब लोग सिकटी जन समस्या को लेकर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान कई महिलाएं और पुरुष ग्रुप में एक्टिव थी। इसी बातचीत के बीच भाजपा विधायक के नंबर से एक अश्लील वीडियो शेयर हुआ। इस बात की जानकारी विधायक से ली गई तो उन्होंने इस मामले में अपने आप को अनजान बताते हुए कहा कि हमें पता नहीं है यह वीडियो कैसे वायरल हो गया क्योंकि मेरा मोबाइल चोरी हो गया था। चोरी के बाद ही यह वीडियो वायरल हुआ।

वहीं इस मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष बबन सिंह ने विधायक के मामले में सफाई देते हुए कहा कि वे दिनभर लोगों के बीच रहते हैं तथा उनकी समस्या सुनते हैं। इस दौरान कई ऐसे लोग भी विधायक के संपर्क में आ जाते हैं, जो इस तरह की हरकत कर सकते हैं। हलांकि इस मामले में जांच की जा रही है कि यह वीडियो किसने वायरल की?
कुछ दिन पहले बिहार में महागठबंधन के सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के भोजपुर जिले से बडहरा के विधायक द्वारा अपने नंबर से एक न्यूज़ ग्रुप में अश्लील वॉइस मैसेज फॉरवर्ड किया गया था। जिसे सुनने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल विधायक के चरित्र पर उठाने लगे थे। हलांकि इस मामले में भी विधायक ने मामले को जांच की बात बताते हुए शांत कर दिया था। लेकिन अब बीजेपी विधायक द्वारा इस तरह की वीडियो वायरल करने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।












Click it and Unblock the Notifications