लालू रैली: कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए रातभर अश्लील डांस
कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए लालू राबड़ी तेजस्वी की जय-जयकार करते हुए नारा लगा रहे थे लेकिन नजारा उस वक्त और भी रंगीन हो गया जब उनके उत्साह बढ़ाने के लिए रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।
पटना। राजद की घोषित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली को लेकर शनिवार की शाम से ही राजधानी पटना की सड़कों पर उनके कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए लालू राबड़ी तेजस्वी की जय-जयकार करते हुए नारा लगा रहे थे लेकिन नजारा उस वक्त और भी रंगीन हो गया जब उनका उत्साह बढ़ाने के लिए रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

बिन पिए नशे में झूमे कार्यकर्ता
इसमें डांसर से लेकर लौंडा डांसर तक अपना जलवा बिखेर रहे थे जिसे देख कर रैली में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं का उत्साह और दुगुना हो गया। बार डांसर भोजपुरी अश्लील गाने पर जमकर ठुमका लगा रही थी तो कार्यकर्ता उनके गानों को सुनकर बिना पिऐ ही के नशे में झूम रहे थे।

पटना में दिखा उत्सव का रंग
यू कहें कि पूरा पटना उत्साह के रंगों में रंगा हुआ है। पटना के गांधी मैदान से लेकर लालू आवाज और कई विधायक के आवास पर इस तरह का आयोजन देखने को मिला। जहां कार्यकर्ता एक तरफ नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ बार डांसर उनके भीतर उत्साह भर रही थी। आपको बताते चलें की है राजद विधायक सुरेंद्र यादव पूर्व मंत्री विजय प्रकाश और आलोक मेहता सरबजीत कुमार तथा अन्य नेताओं के यहां इस तरह का प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के गाने जोर-जोर से गूंज रहे थे तो कहीं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यकर्ताओं के लिए विशेष इंतजाम
इस आयोजन में लौंडा डांस देखने को मिला तो राज्य के अन्य जिले से आए कार्यकर्ताओं के लिए रहने और खाने पीने का विशेष इंतजाम किया गया था। कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए शनिवार शाम से ही पटना पहुंचने लगे थे। जैसे ही शाम 7 बजा नजारा बिल्कुल अलग हो गया। यू कहें कि शहर की आबोहवा ही बदल गई।
लालू यादव के आवाज से गांधी मैदान तक का नजारा बिल्कुल उत्सवी था। वहीं देर रात तक लालू यादव के आवास पर नेताओं का आना-जाना चालू रहा तो समर्थकों की टोली लालू आवास के बाहर बैंड-बाजा, लौंडा डांस के साथ नाचते-गाते रहे।












Click it and Unblock the Notifications