अब तो डबल इंजन की सरकार: बिहार को क्या देंगी निर्मला सीतारमण बजट में, JDU की यह मांग
Union Budget 2024, Bihar News: केंद्र सरकार का बजट(यूनियन बजट 2024) आने में सिर्फ कुछ ही दिन बचा है। ठीक उससे पहले बिहार में डबल इंजन की सरकार आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद बिहार के सभी छोटे-बड़े नेताओं ने ज़ोरदार ढंग से दावा किया, डबल इंजन की सरकार में बिहार का विकास होगा।
बिहार में डबल इंजन की सरकार आने बाद आम जनता को तमाम सुविधाएं (स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार) मिलेंगी। कई हसीन सपने दिखाए गए हैं, लिहाज़ा बिहार के नेताओं के साथ-साथ जनता को भी यह आस है कि चुनावी मौसम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जरूर प्रदेश को कुछ न कुछ ख़ास देंगी।

सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच वन इंडिया हिंदी ने बिहार के नेताओं से बात की, सभी को उम्मीद है कि जिस तरह से गठबंधन हुआ है। राज्य में विकास की रफ़्तार तेज़ होगी। जदयू के विधायक राजकुमार सिंह ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए बेबाकी से अपनी राय रखी।
जदयू विधायक राजकुमार सिंह (मटिहानी विधानसभा) ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की तरफ़ से लगातार बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग के साथ-साथ विशेष पैकेज की मांग तो होती रही है। इस बार जो गठबंधन हुआ है तो इस मांग को मज़बूती मिलने की उम्मीद है।
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से नवाज़ा गया, यह भी सीएम नीतीश कुमार की मांग थी। यह मांग को पूरी की गई है, इसलिए मुझे लगता है बिहार के विकास की जो मांग है उसे भी पूरी कर दी जाए।तभी सही मायने कर्पूरी जी को भारत रत्न देने को सम्मान मिलेगा।
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर पूरी ज़िंदगी बिहार के विकास की बात करते रहे और सोचते रहे हैं। असली सम्मान तो यह होगा की बिहार के विकास की मांग पूरी की जाए। तो यह भारत रत्न के सम्मान में सोने पे सुहागा की तरह हो जाएगा। सही सम्मान का प्रदर्शन भी वही होगा।












Click it and Unblock the Notifications