नीतीश ने अखिलेश यादव को दी यह अहम सलाह, मुलायम सिंह पर कसा तंज

. बिहार के मुुख्‍यमंत्री ने जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहले भाषण में समाजवादी पार्टी की अंतर्कलह पर साधा निशाना। . अखिलेश यादव को पार्टी की परिवारवाद वाली छवि से बाहर निकलने की दी सलाह।

बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नालंदा जिले के राजगीर में भाषण दिया। यह भाषण उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद दिया।

Nitish kumar woos Akhilesh come out of family shadow and slams Mulayam singh yadav. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नालंदा जिले के राजगीर में भाषण दिया। यह भाषण उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद दिया।

इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राज्य में शराबबंदी लागू करने का जोखिम उठाने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश से कहा कि वह परिवार की छाया से बाहर निकलें तो आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी जीत पक्की होगी।

उन्‍होंने अंग्रेजी कहावत 'नो रिस्‍क, नो गेन' का हवाला देत हुए कहा कि अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी की परिवारवाद वाली छवि से बाहर निकलना चाहिए। नीतीश कुमार राज्‍य में शराबबंदी के बाद से बिहार में पिछले कुछ महीनों में आठ दौर किए हैं।

नीतीश ने अखिलेश को जोखिम उठाने को कहा और उनके साथ रहने का भी वादा किया। इस बीच उन्‍होंने मुलायम सिंह यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम उनको पुनगर्ठित जनता परिवार का अध्‍यक्ष बनाना चाहते थे और साथ ही संंसद में भी प्रमुख भूमिका का प्रस्‍ताव दिया था लेकिन वह नहीं माने। जनता परिवार से बाहर होने के बाद से उनकी ही पार्टी में झगड़ा होने लगा है।

पीएम मोदी की पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्‍होंने सराहना की और कहा कि पाकिस्‍तान के खिलाफ किसी भी कदम में वह केंद्र सरकार के साथ हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+