नीतीश की सभा से पहले लोगों ने फाड़े पोस्टर, पोती कालिख
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की विकास समीक्षा यात्रा लगातार विवादों में है। जहां एक ओर विपक्ष नीतीश की इस यात्रा पर सवाल उठा रही है तो वहीं मुख्यमंत्री को आम लोगों का भी गुस्सा झेलना पड़ रहा है। विकास समीक्षा यात्रा के इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार शनिवार को समस्तीपुर में सभा करने वाले हैं। इससे पहले वहां स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया है।

लोगों ने सरकार का विरोध करते हुए सरकारी विज्ञापनों पर कालिख पोत दी। नीतीश समस्तीपुर के सरायरंजन के केएसआर कॉलेज में आज सभा को संबोधित करेंगे। लोगों ने कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल के आसपास लगाए गए पोस्टरों को फाड़ दिया और दीवारों पर पुते विज्ञापनों पर कालिख पोत दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोगों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस और प्रशासन ने बाद में दीवारों पर पोती गई कालिख को साफ करवाया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री की सभा में लोगों को जुटाने के लिए गरीबों को परेशान किया जा रहा है। लालू ने नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा को लेकर सरकार के आदेश की प्रति जारी करते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री आखिर जीविका महिला सदस्यों के माध्यम से भीड़ क्यों जुटा रहे हैं? लालू यादव का आरोप है कि हर सभा में कम से कम 4000 जीविका के सदस्यों को लाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications