अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को नीतीश ने कहा पब्लिसिटी स्टंट, बिहार नहीं लेगा भाग

मोदी सरकार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियों में जुटी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा है और इसमें भाग न लेने की घोषणा की है।

पटना। नरेंद्र मोदी सरकार एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्व स्तर पर सफल बनाने की तैयारियों में जुटी है दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए किनारा कर लिया है।

'योग के नाम पर वोट बटोरने की कोशिश'

'योग के नाम पर वोट बटोरने की कोशिश'

मोदी सरकार की आलोचना करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि योग रोज करने की चीज है, सिर्फ दिवस मनाकर एक दिन इसे नहीं किया जाना चाहिए। साथ उन्होंने यह भी जोड़ा कि योग पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। कहा कि योग के जरिए कुछ लोग वोट बटोरने की कोशिश में हैं।

'योग दिवस है पब्लिसिटी स्टंट'

'योग दिवस है पब्लिसिटी स्टंट'

नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं योग दिवस के खिलाफ नहीं लेकिन मुझे पब्लिसिटी स्टंट पसंद नहीं है। योग करता हूं लेकिन प्रचार कभी नहीं किया।' इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने की मनाही कर दी।

'योग को राजनीतिक मुद्दा बनाना ठीक नहीं'

'योग को राजनीतिक मुद्दा बनाना ठीक नहीं'

नीतीश कुमार ने यह भी जोड़ा कि योग के नाम पर दिखावा किया जा रहा, जो उनको ठीक नहीं लगता। उन्होंने कहा कि हम प्रचार करने में यकीन नहीं करते। बीजेपी योग को राजनीतिक मुद्दा बना रही है, यह बात कहकर उन्होंने मोदी सरकार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर तंज कसे।

योग दिवस को सफल बनाने में जुटी मोदी सरकार

योग दिवस को सफल बनाने में जुटी मोदी सरकार

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए और देश व विश्व स्तर पर सफल बनाने के लिए आयुष मंत्रालय जोर-शोर से जुटा है। इसमें सरकार के 74 मंत्रालय भाग लेंगे और कई शहरों में योग शिविर के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस की शुरुआत मोदी सरकार ने ही 21 जून 2015 को की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+