मंत्रिमंडल के विस्तार पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी जो चाहेंगे वही होगा

पटना। मोदी कैबिनेट की विस्तार की खबरों के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी फार्मूले की जानकारी नहीं है और इसके लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अधिकृत हैं। साथ ही नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है कि कितनी सीटों पर बातचीत हो रही है। पिछली बार की बात खत्म हो गई और आज से कई महीना पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को सौंप दी थी। मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई भी बातचीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ही करेंगे। जदयू मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी ऐसी कोई बात नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम मोदी जो चाहेंगे वही होगा।

nitish kumar statement on expansion of modi cabinet

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion | Modi Cabinet Reshuffle | Sarbananda | Jyotiraditya Scindia |वनइंडिया हिंदी

    केंद्र में नरेंद्र मोदी कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच बिहार में बीजेपी की सहयोगी जदयू ने केंद्र सरकार पर ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी मोदी कैबिनेट में कम से कम 4 मंत्रियों को शामिल करने की मांग कर रही है।

    हालांकि, खुद नीतीश कुमार ने बहुत ही चतुराई से इस चर्चे को यह कहकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की ओर मोड़ दिया है कि इसपर उन्हें ही फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई है। आरसीपी सिंह इस समय दिल्ली में कैंप कर रहे हैं और इस मसलने पर उनकी बातचीत की प्रक्रिया में शामिल होने की खबरें हैं।

    जेडीयू को मोदी सरकार में चाहिए 4 मंत्री- सूत्र बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने मोदी कैबिनेट के विस्तार के बारे में कहा है, 'मुझे किसी फॉर्मूले के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसके लिए अधिकृत किया गया है। वही अधिकृत व्यक्ति हैं। जो कुछ भी विचार-विमर्श के जरिए करना है, उसी के अनुसार किया जाएगा।' लेकिन, नीतीश कुमार ने जो बात नहीं कहनी चाही है, शायद उनकी पार्टी ने उसकी ओर इशारा कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि वह 2019 के अपने फॉर्मूले पर कायम हैं। यानी सरकार में भाजपा के सहयोगी को उतना ही मंत्री पद मिले, जो लोकसभा में उसकी सदस्य संख्या के अनुपात में हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+