इफ्तार की दावत में राजद, कांग्रेस नेताओं के साथ बैठे नीतीश, हो रही चर्चा

पटना। रविवार को पटना में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद के भाई वीरेन्द्र, कांग्रेस के सांसद अखिलेश सिंह और हम के सुप्रीमो सह पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एक साथ देखने को मिले। राजनीति के विपरीत ध्रुवों का एक साथ मिलना बहुत खास लम्हा था।

Nitish Kumar sat with RJD and Congress leaders in Bihar

वैसे जदयू और राजद के नेता कभी नहीं मिलने की बात करते रहे हैं लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार के लिए अपने दर्द का इजहार किया है। कांग्रेस के नेता भी कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ कर फिर महागठबंधन में आ जाएं। जीतन राम मांझी ने भी कहा था कि विशेष दर्जे के मुद्दे पर नीतीश को भाजपा का साथ छोड़ देना चाहिए। इस लिहाज से नीतीश का राजद, कांग्रेस और हम के नेता से मिलना एक नयी शुरुआत हो सकती है।

Nitish Kumar sat with RJD and Congress leaders in Bihar

रविवार को अंजुमन इस्लामिया हॉल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष अबु कैसर ने इसका आयोजन किया था। इस दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधान पार्षद अशोक चौधरी के साथ शामिल हुए। अशोक चौधरी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा महागठबंधन के नेता और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी,कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह,राजद विधायक भाई वीरेंद्र और जोकीहाट नवनिर्वाचित राजद विधायक शाहनवाज आलम भी शामिल हुए। तस्वीरों में जिस तरह से नितीश कुमार बैठे हैं और उनके बगल में राजद व कांग्रेस के नेता बैठे हैं उससे बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+