उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा के करीब आने पर नीतीश बोले- वो तो कई बार पार्टी छोड़कर गए और खुद वापस लौट आए
उपेन्द्र कुश्वाहा की भाजपा से करीबी पर बोले- नीतीश कुमार- उनसे उपेन्द्र से कह दीजिए कि ना हमसे बतिया लें

जेडीयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा के भाजपा गठबंधन करने की खबरों पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने जमकर बसरे हैं और उन्होंने कहा हमें कई बार छोड़कर चले गए और वापस आ गए। मुझे नहीं पता कि वो क्या चाहते हें।। नीतीश कुमार ने कहा कृपया उपेंद्र कुश्वाहा से कहें कि वो मुझसे बात करें।
जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा के करीब आने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिएक्शन देते हुए नीतीश कुमार ने कहा मैं पटना में नहीं था नहीं था इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वह वर्तमान में अस्वस्थ हैं, मैं उनसे मिलूंगा और इस पर चर्चा करूंगा। हालांकि नीतीश कुमार ने अपने बयान में ऐसा भी कुछ कहा जिससे साफ है कि जेडीयू से कुश्वाहा की विदाई तय है।
गया में समाधान यात्रा में शामिल होने के लिए गए नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि क्या कुशवाहा भाजपा से गठबंधन कर रहे हैं? इस पर नीतीश कुमार ने कहा जरा उपेन्द्र से कह दीजिए कि ना हमसे बतिया लेंगे। वो तो दो तीन बार छोड़कर जा चुके हैं और फिर खुद ही आ गए है, उनकी क्या इच्छा है वो हमें क्या मालूम। उनकी तबीयत खराब है ये पता चला है, हम हालचाल तो लेंगे। इसके साथ नीतीश कुमार ने कहा वैसे तो सबका अपना-अपनआ अधिकार है। हाल ही वो हमसे मिले थे तो हमारे पक्ष में बोल रहे थे, अगर ऐसी कोई बात है तो हम पूछ लेंगे। वो आएंगे तो हम पूछ लेंगे कि क्या मामला हैं
बता दें 14 मार्च 2021 में जेडीयू में अपनी पार्टी रालोसपा का विलय कर शामिल हुए थे और तब उन्होंने कहा था नीतीश कुमार मेरे बड़े भाई हैं, मैंने व्यक्तिगत रूप से हमेशा उनका आदर किया है।
Recommended Video

कुशवाहा 2013 में जेडीयू से अगल हुए थे और अपनी अलग पार्टी रालोसपा बनाई थी और 2014 में एनडीए में शामिल हो गए थे, वहीं नीतीश कुमार आरजेडी के साथ हो लिए थे। 2014 में कुश्वाहा की पार्टी ने तीन लोकसभा सीटें जीती थी और एनडीएसरकार में मंत्री बने थे। 2018 में कुश्वाहा एनडी से अलग हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications