बिहार: विश्व धर्म सम्मेलन में नीतीश कुमार और मोहन भागवत हुए शामिल

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में शामिल होने के आरएसएस संघचालक मोहन भागवत और बुधवार को बिहार पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस सम्मेलन में शिरकत किया। इसके अलावा राज्य और केंद्र के कई कैबनिट मंत्री भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। बता दें कि यह सम्मेलन मोहन भागवत और नीतीश कुमार के एक साथ मंच साझा करने की वजह से भी सुर्खियों में बना हुआ था। इस आयोजन का समापन आज, 5 अक्टूबर को होगा।

बिहार: विश्व धर्म सम्मेलन में नीतीश कुमार और मोहन भागवत हुए शामिल

सम्मेलन में शिरकत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ने शुरू से ही पूरी दुनिया को धर्म का रास्ता दिखाया है और आगे भी दिखाता रहेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि हम यहां संतों का आर्शीवाद लेने आए हैं और अपील करते है कि वो बिहार को भी अपना आशीर्वाद देंगें। उन्होंने कहा कि बिहार धर्म की धरती है, स्वामी रामानुजाचार्य के सहस्त्राब्दि जयंती के अवसर पर आयोजित महायज्ञ सभी लोगों को प्रेरणा दे रहा है। नीतीश कुमार ने अपना संबोधन मोहन भागवत के आने से पहले दिया और फिर थोड़ी देर बाद वे चले गए।

वहीं मोहन भागवत ने दूसरे सत्र में अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें हमेशा अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। क्योंकि सिर्फ इसी रास्ते पर चलकर व्यक्ति और विश्व का कल्याण हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि भगवना भक्तों के बहुत सारे काम यूं ही कर देते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है।

बता दें कि पिछले 25 सितंबर से चल रहे श्री रामानुजाचार्य सहस्राब्दि महामहोत्सव सहस्त्र महायज पूरे वैदिक रीती रिवाज के अनुसार चल रहा है जिसमें रोजाना लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। और यह 5 अक्टूबर कल तक चलेगा। लेकिन 4 और 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन होने वाला है जिसमें धर्म सम्मेलन के साथ-साथ संत सम्मेलन और श्री वैष्णव सम्मेलन भी होगा। जिस में बड़ी संख्या में विद्वानों राजनेता और धर्माचार्य शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+