दिल्ली से लौटने के बाद पीएम मैटेरियल वाले बयान पर नीतीश कुमार ने कहा- ऊ अलग चीज है, वे बोल रहे हैं
पटना। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद दिल्ली से पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पार्टी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा पीएम मैटेरियल बताए जाने पर सवाल किया गया तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ऊ अलग चीज है, वे बोल रहे हैं, हम काहे के लिए ये सब रहेंगे। हमलोगों की इन सब चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

वहीं जब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि चौटाला जी से हमलोगों का पुराना रिश्ता है। आज हमने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है। पहले हमलोगों की हमेशा मुलाकात होती रही है।
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह के सुझाव और पूरी पार्टी की सहमति से ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाया था। केंद्र में वे मंत्री बने तो उनकी इच्छा था कि ललन सिंह को अध्यक्ष बनाया जाए। कई राज्यों के अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकमत से फैसला किया। सबकी सहमति से ललन सिंह को यह जिम्मा दिया गया।
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ललन जी का जबसे पार्टी है तबसे रिश्ता है। उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का पार्टी का निर्णय अच्छा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी से इंकार करते हुए कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है, पूरी पार्टी एकजुट है। जदयू में सभी जाति और सभी धर्मों के लोग हैं।
बता दें कि पत्रकारों ने जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या आने वाले समय में देश की राजनीति में नीतीश कुमार बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं? एक समय नीतीश कुमार को PM मटेरियल बोला जाता था, आज भी वह बात है? इस सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस वक्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वे देश को अच्छे से सम्भाल रहे हैं। लेकिन जहां तक बात है नीतीश कुमार के पीएम मटेरियल की, तो इस वक्त देश में कुछ और नेता भी है पीएम मटेरियल के लायक हैं और उनमें एक प्रमुख पीए मटेरियल नीतीश कुमार भी हैं, इससे कोई इनकार कैसे कर सकता है। उनमें वो तमाम काबिलियत है।












Click it and Unblock the Notifications