Buget 2024: नीतीश कुमार ने बजट को लेकर कही ऐसी बात, विपक्ष की बोलती की बंद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड सातवीं बार देश का आम बजट पेश किया। इस बिल में कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने ऐलान किया जा सकता है। लेकिन बजट में इसका ऐलान नहीं किया गया।
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम बजट से खुश हैं, आप लोग जानते ही हैं कि हम इसके लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। जो लोग आज सवाल खड़ा कर रहे हैं,उनकी सरकार जब केंद्र में थी तो उन्होंने क्या किया।

हम इसको लेकर खुलकर बोलते रहते हैं। हमने विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की, हमने कहा कि बिहार की मदद कीजिए, प्रदेश के लिए कई घोषणाएं हुई हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि आज जो इतना लोग बोल रहे हैं उन्होंने तब क्या किया जब उनकी सरकार केंद्र में थी। हम 2010 से ही विशेष दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। हमने जितना काम किया, उसे देखने के लिए लोग आए।
हम इस मुद्दे पर लगातार बोलते रहे हैं। हमने कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष अधिकार दीजिए क्योंकि बिहार को आगे बढ़ाना है। आप देखिए ना हमने बिहार के कितना काम किया है। केंद्र से अगर अतिरिक्त मदद मिलेगी तो फायदा मिलेगा।
बिहार में बजट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष के कुछ नेता जहां विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने की आलोचना कर रहे हैं, वहीं एनडीए के नेता बिहार के लिए बजट में किए गए प्रावधानों की तारीफ कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने इस बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की है। इनमें चार नए एक्सप्रेसवे और 26,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना शामिल है।
इसके अलावा 21,000 करोड़ रुपये की लागत वाली बिजली संयंत्र परियोजना प्रस्तावित की गई है। विशेष राज्य का दर्जा न मिलने के बावजूद इन घोषणाओं को बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।
विपक्ष इस मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर लगातार हमला कर रहा है और विशेष दर्जे या समर्पित पैकेज की घोषणा नहीं होने की वजह से बजट को बिहार विरोधी बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications