Nitish Kumar: नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार क्यों नहीं हुए शामिल? सीएम ने खुद दिया जवाब
Nitish Kumar: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नए संसद भवन की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कल का उद्धाटन कार्यक्रम जो है वह बेकार कार्यक्रम है।

Nitish Kumar On Niti Aayog Meeting: आज होने वाली नीति आयोग की बैठक और कल नई संसद के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नई संसद की क्या जरूरत थी? पहले की इमारत एक ऐतिहासिक थी। मैंने बार-बार कहा है कि सत्ता में बैठे लोग इस देश के इतिहास को बदल देंगे। आज नीति आयोग की बैठक और कल नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने का कोई मतलब नहीं था।
नीती आयोग में नहीं शामिल होने पर भी दिया जवाब
नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नीति आयोग की बैठक की जब सूचना मिली थी तो उस दिन हमारा कार्यक्रम पहले से तय था। हमने अपने प्रतिनिधि के बारे में कहा था लेकिन उन लोगों ने मना कर दिया।
Recommended Video
ये मुख्यमंत्री भी नीति आयोग की बैठक में नहीं होंगे शामिल
विपक्षी एकजुटता को दिखाने के लिए ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , पंजाब के सीएम भगवंत मान, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और तेलंगाना के सीएम केसीआर ने आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications