नीतीश कुमार को मिला भाजपा का साथ, आज लेंगे शपथ

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद भाजपा से उनको समर्थन मिल गया है और वो फिर से सीएम होंगे। नीतीश ने बुधवार शाम राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश के इस इस्तीफे के बाद उनके घर पर भाजपा और जयदू विधायकों की मीटिंग हुई। भाजपा ने जदयू को समर्थन की बात कही, जिसके बाद गुरुवार को दस बजे नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे।

 Nitish Kumar quits as Bihar CM, here is the latest updates

नीतीश के इस्तीफे के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मीडिया के सामने आकर नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने नीतीश को हत्यारोपी बताया और कहा कि इस मामले में उम्र कैद की सजा भी हो सकती है। उन्होंने बिहार में सरकार चलाने का नया फॉर्मूला तक बताया और कहा कि नीतीश और तेजस्वी दोनों ही सत्ता से दूर रहे और बाकी लोग मिलकर नया नेता चुके और सरकार चलाए।

वहीं बिहार में आए इस सियासी संकट पर भाजपा ने अहम बैठक हुई। भाजपा के नित्यानंद राय, सुशील मोदी और प्रेम कुमार की एक तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है जो मिलकर विधायकों की राय जानेंगे और बीजेपी की केंद्रीय कमिटी को रिपोर्ट करेंगे।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर पर बैठक चल रही है। वहीं लालू यादव के घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

बीजेपी ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुने जाने का ऐलान कर दिया है। सुशील मोदी ने जानाकारी देते हुए कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को अपना नेता चुनती है और जल्द राज्यपाल को इसकी सूचना देगी।

वहीं नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विट कर पीएम मोदी के ट्विट का स्वागत किया और भाजपा की ओर अपना हाथ बढ़ाया।

बिहार में 4 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। भाजपा नेता नीतीश कुमार के घर पहुंच रहे हैं। सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय समेत कई भाजपा नेता नीतीश कुमार के घर पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+