बिहार विधानसभा में आज बहुमत साबित करेंगे नीतीश, ये हो सकते हैं तीन समीकरण
बिहार विधानसभा में आज बहुमत साबित करेंगे नीतीश, ये हो सकते हैं तीन समीकरण
पटना। बुधवार शाम को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के बाद से बिहार की राजनीति लगातार बदल रही है। बुधवार शाम को नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया तो गुरुवार को भाजपा के सहयोग से फिर से सीएम पद की शपथ ले ली। पूरे घटना क्रम पर राजद सड़क पर है और कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा चुकी है। शुक्रवार को नीतीश को बहुमत साबित करना होगा, जिसमें तीन समीकरण दिख रहे हैं।


ऐसा हुआ तो आसानी से साबित कर देंगे बहुमत
बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं, ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 122 है। पहला समीकरण तो ये है कि अगर जदयू में कोई बगावत ना हुई तो नीतीश आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। नीतीश की पार्टी जदयू के पास 71 विधायक हैं। ऐसे में जेडीयू को 51 विधायकों की जरूरत है। भाजपा और सहयोगी दलों के 58 विधायकों के समर्थन के बाद उनके पास 129 विधायक हो गए हैं। ऐसे में उनको बहुमत साबित करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
Recommended Video


जदयू में फूट हुई तो
नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने से पार्टी का एक धड़ा नाराज है। पार्टी के तीन सांसद शरद यादव, अली अनवर और वीरेंद्र सिंह की नाराजगी सामने आ चुकी है। गुरुवार शाम को शरद यादव के घर पर नाराज नेताओं की बैठक भी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 20-21 विधायक नीतीश से नाराज हैं। ऐसे में अगर 15 से ज्यादा विधायकों ने नीतीश के खिलाफ वोट किया तो नीतीश बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे।

क्या राजद भी बना सकती है सरकार?
राष्ट्रीय जनता दल बिहार विधानसभा में सबसे बड़ा दल है। उसके पास 80 सीटें हैं। पार्टी ने गवर्नर सेसबसे बड़ा दल होने के नाते सरकार बनाने के लिए बुलाए जाने की मांग की थी लेकिन उनको मौका नहीं मिला।
राजद के साथ कांग्रेस भी है। राजद के 80 और कांग्रेस के 27 मिलाकर 107 विधायक है। ये आंकड़ा बहुमत से 15 कम है। ऐसे में अगर जदयू से कुछ विधायक टूटते हैं और राजद को बहुमत साबित करने का मौका मिलता है तो वो भी मजबूत स्थिति में हैं। तेजस्वी यादव ने दावा भी कर चुके हैं कि जदयू के 24 विधायक उनके संपर्क में हैं।












Click it and Unblock the Notifications