पीएम कैंडिडेट पर दावेदारी: कौन-कौन सी पार्टी कर सकती है नीतीश कुमार का समर्थन, कौन बनाएगी दूरी

Nitish Kumar Pm Candidate: विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई बैठक से पहले जनता दल यूनाइटेड ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे कर दिया है। जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इस मांग को अब और बल मिलता दिख रहा है क्योंकि नीतीश कुमार ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। अब देखने वाली बात यह है कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने में कौन-कौन सी पार्टी उनका समर्थन कर सकती है। तो चलिए इसी विषय पर आज हमलोग चर्चा करेंगे।

नीतीश कुमार को कौन-कौन सी पार्टी समर्थन करेगी
अब जानते हैं कि नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को मजबूत करने के लिए कौन-कौन सी पार्टी उनका समर्थन कर सकती है। समर्थन करने वाली पार्टियों में सबसे पहला नाम आरजेडी का हो सकता है क्योंकि आरजेडी भी चाहेगी कि नीतीश कुमार जल्द से जल्द केंद्र की राजनीति में जाएं ताकि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाया जा सके। वहीं दूसरी पार्टी कम्यूनिस्ट पार्टी हो सकती है क्योंकि नीतीश कुमार से उनके नेताओं के अच्छे संबंध हैं। नीचे पढ़ें और कौन-कौन सी पार्टी कर सकती है समर्थन...

Nitish Kumar Pm Candidate

तीसरी पार्टी हो सकती है समाजवादी पार्टी, जी हां आरजेडी अगर नीतीश कुमार का समर्थन करती है तो अखिलेश यादव भी नीतीश कुमार का समर्थन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना भी नीतीश कुमार का समर्थन कर सकती है। हाल में डीएमके की नजदीकी भी नीतीश कुमार और आरजेडी से बढ़ी है, तो, हो सकता है कि डीएमके भी नीतीश कुमार का समर्थन करे। झारखंड में हेमंत सोरेन भी समर्थन कर सकते हैं, क्योंकि बिहार के लोग झारखंड में भारी संख्या में रहते हैं और वोट बैंक और जातिगत समीकरण के लिहाज से हेमंत सोरेन समर्थन करने से पीछे नहीं हट पाएंगे।

कौन कौन सी पार्टी बना सकती है दूरी
कांग्रेस पार्टी द्वारा नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी के समर्थन करने का न के बराबर संभावना है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की दावेदारी मजबूत करने पर लगी है। इसके अलावा, बसपा, शरद पवार की एनसीपी, ममता बनर्जी, केसीआर, जगनमोहन रेड्डी, एआईएडीएमके, आम आदमी पार्टी समर्थन करने से बचेगी। वैसे भी आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की दावेदारी मजबूत करने में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+