'जरूर किसी ने जानबूझकर गड़बड़ किया है, कठोर कार्रवाई करेंगे', बिहार में हुई हिंसा पर बोले नीतीश कुमार

Nitish Kumar On Bihar Violence: बिहार के नालंदा और सासाराम जिले में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर किसी ने गड़बड़ी फैलाई है।

Nitish Kumar On Bihar Violence

Nitish Kumar: बिहार के नालंदा (Nalanda) और सासाराम (Sasaram) में हुई हिंसा के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा और महागठबंधन के नेताओं के बीच जहां जुबानी जंग शुरू हो गई है वहीं अब इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है, जरूर किसी ने जानबूझकर गड़बड़ किया है। इनलोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे उन लोगों की जानकारी लें जो इन घटनाओं में शामिल थे और उचित कार्रवाई करें। यह 'स्वाभाविक' नहीं है, निश्चित रूप से, किसी ने कुछ 'अप्राकृतिक' किया होगा।

अमित शाह का दौरा स्थगित होने पर भी दिया जवाब
केंद्रीय मंत्रियों के दौरे के बारे में बात करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि जब केंद्र से मंत्री आते हैं, तो राज्य सरकार अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करती है। हम एक-एक चीज का ख्याल रखते हैं। क्या कानून-व्यवस्था कहीं खतरे में पड़ गई? यह तो दो गुटों के बीच हाथापाई थी। यहां कानून और व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

अब तक 45 लोगों के खिलाफ FIR: बिहार पुलिस
बिहार पुलिस ने रामनवमी के दौरान नालंदा और सासाराम में आगजनी, हिंसा और झड़प के आरोप में कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया है. नालंदा में दो गुटों के बीच हुई झड़प के मद्देनजर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती जारी है। पुलिस ने कहा कि नालंदा और रोहतास में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और असामाजिक तत्वों की पहचान करने के बाद क्रमशः 27 और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी का जुलूस निकाला जा चुका है। दोनों जगहों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति चल रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है। ट्वीट में कहा गया है कि आम जनता से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+