Nitish kumar Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं CM नीतीश कुमार?

Nitish kumar Net Worth News in Hindi: कड़कड़ाती ठंड के बीच में बिहार का सियासी पारा काफी गर्म है। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और वो राजद से अलग हो गए हैं।

Nitish kumar Net Worth:

वो आज एनडीए में शामिल होकर फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनके साथ बीजेपी के कोटे से 2 डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे।

चलिए इसी सियासी हलचल के बीच जान लेते हैं नीतीश कुमार की संपत्ति, हालांकि वो भले ही सियासी गलियारों में 'पलटू राम' के नाम से जाने जाते हों लेकिन उनकी छवि सादगी पसंद नेता की रही है।

नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति

कैबिनेट सचिवालय विभाग की वेबसाइट के मुताबिक नीतीश कुमार 1.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनके पास 22 हज़ार 552 रुपये कैश हैं । जबकि 49 हज़ार रुपये बैंक खातों में जमा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक फोर्ट इकोस्पोर्ट कार है, जिसकी कीमत 11.32 लाख है। नीतीश कुमार के पास द्वारका (नई दिल्ली) में एक फ्लैट है।

इसके अलावा उनके पास दो सोने की रिंग, 13 गाय और 10 बछड़े है। फिलहाल नीतीश कुमार लग्जरी लाइफ के शौकीन नहीं हैं। आपको बता दें कि 3 मार्च 2000 को बिहार के पहली बार सीएम बने नीतीश कुमार ने साल 2022 में भाजपा से गठबंधन तोड़ते हुए राजद के साथ सरकार बनाई थी और वो 'इंडिया अलायंस' के बड़े चेहरों में से एक रहे है।

Nitish kumar Net Worth

लेकिन एक बार ऐसा फिर लग रहा है कि वो अपने पुराने साथी के पास फिर से लौट रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस तरह से उनके नाम सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, फिलहाल नजरें नीतीश कुमार की ओर लगी हैं, देखते हैं उनका अगला कदम क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+