बिहार: NDA में सब कुछ ठीक नहीं ! को-ऑर्डिनेशन कमेटी चाहती है JDU, समझिए पूरी सियासत
बिहार में भाजपा और जदयू नेता कई मुद्दे पर एक दूसरे को ही घेरते हुए नज़र आ जाते हैं। इस वजह से कई बार असमंजस के हालात पैदा हो जाते हैं। पिछले दिनों ही पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के मामले को भाजपा नेता ने बयानबाज़ी की थी।
पटना, 23 जुलाई 2022। बिहार में एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं की बयानबाज़ी की वजह से बिहार में एनडीए पर ख़तर मंडरा रहा है। इसी के मद्देनज़र गठबंधन में समन्वय समिति की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा बाद जनता दल यूनाइटेड ने भी को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मांग की है।बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने को-कोऑर्डिनेशन कमेटी को ज़रूरी बताते हुए कहा आरोप-प्रत्यारोप विपक्ष का काम है। इसलिए समन्वय समिति होने से गठबंधन के अंदर तमाम मुद्दों पर बात होगी। जिससे आपस में को-ऑर्डिनेशन सही रहेगा।

बिहार में भाजपा और जदयू नेता कई मुद्दे पर एक दूसरे को ही घेरते हुए नज़र आ जाते हैं। इस वजह से कई बार असमंजस के हालात पैदा हो जाते हैं। पिछले दिनों ही पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के मामले को भाजपा नेता ने बयानबाज़ी की थी। वहीं जदयू नेता ने उसके उलट ही बयान दिया था। वहीं सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि एनडीए गठबंधन बिहार में भाजपा और जदयू नेता की वजह से कमज़ोर पड़ रही है। इसका फ़ायदा विपक्षी दलों को मिल सकता है। इसलिए ही अब एनडीए गठबंध की पकड़ मज़बूत रखने के लिए को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन करवाने की मांग उठ रही है।
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ मिल कर किसी मुद्दे पर बात करनी चाहिए। कोई भी मसला हो तो मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर तय करना चाहिए। सरकार में होने से सभी की रायशुमारी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पहले मर्यादा में रहते बयानबाज़ी होती थी। बोलने पर काबू रहता था,अब पहले जैसी बात नहीं दिख रही है। आपको बता दें कि जदयू से पहले 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी भी को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मांग कर चुके हैं। ग़ौरतलब है कि इन मामलों में भाजपा की तरफ़ से कुछ भी बयान नहीं आया है। वही भाजपा नेतओं का कहना है कि सबकुछ ठीक चल रहा है। सरकार सही ढंग से चल रही है, एनडीए में कोई मनमुटाव नहीं है।
ये भी पढ़ें: बिहार: 32 वर्षों का इंतज़ार हुआ ख़त्म, बरौनी रिफाइनरी में बने ईंधन से उड़ानें भरेंगी फ्लाइट्स












Click it and Unblock the Notifications