राष्ट्रपति चुनाव: लालू यादव के विधायक ने नीतीश कुमार को कहा ठग
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
पटना (बिहार)। राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह से जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का साथ देने का ऐलान किया है, इसको लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से लगातार नीतीश कुमार पर फैसला बदलने को लेकर अपील की जा रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार से एनडीए उम्मीदवार को समर्थन नहीं करने की बात कही। इस बीच आरजेडी के ही विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को ठग करार दे दिया है।

बिहार में गरमाई सियासत
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि नीतीश जी ऐसे हैं, जिनका कोई सगा नहीं जिसको उन्होंने ठगा नहीं। हमेशा लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं। बिहार के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेंगे। बिहार की बेटी को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार बड़ी गलती कर रहे हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए उम्मीदवार समर्थन करेगी। बिहार के बेटी को विपक्ष ने हारने के लिए क्यों उतारा? फिलहाल जुबानी जंग दोनों गठबंधन के सहयोगियों के बीच तेज होती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications