नीतीश कुमार बिहार के लिए अभिशाप बन गए हैं: उपेंद्र कुशवाहा

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सेक्स रैकेट और घोटाले सामने आ रहे हैं। सूबे में टॉपर घोटाला, बीएसएससी घोटाला मामले में बड़ी मिलीभगत सामने आई है, ऐसे में मुख्यमंत्री की जानकारी में ये मामला कैसे नहीं आया।

नई दिल्ली। केंद्रीय संसाधन विकास राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार सूबे के लिए श्राप बन गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सेक्स रैकेट और घोटाले सामने आ रहे हैं। टॉपर घोटाला, बीएसएससी घोटाला मामले में बड़ी मिलीभगत सामने आई है, ऐसे में मुख्यमंत्री की जानकारी में ये मामला ना हो, ऐसा मुमकिन नहीं लगता। इन घोटालों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार बिहार के लिए अभिशाप बन गए हैं।

नीतीश कुमार बिहार के लिए अभिशाप बन गए हैं: उपेंद्र कुशवाहा

कुशवाहा ने कहा कि 2008 में कोसी नदी में आयी भयंकर बाढ़ से प्रभावित होने वाले हजारों परिवार से नीतीश कुमार ने जो वादे किए उनको अब तक पूरा नहीं किया है। बाढ़ से प्रभावित लोग आज भी अभिशप्त जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से इलाके में रेत जमा हो गई और खेतों की पैदावार लगभग खत्म हो गई। कई सालों बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं, पीड़ित लोग सालों से नीतीश कुमार का ओर से राहत की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन नीतीश को उनकी सुध नहीं है।

कुशवाहा ने बिहार सरकार पर हर मामले में भ्रष्टाचार और हेरफेर का आरोप लगाते हुए कहा कि घोटालों से सत्ता पक्ष के जुड़े हैं लेकिन पुलिस भी मूकदर्शक बनी है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था ठप है। उन्होंने कहा कि गरीब और पिछड़े को न्याय मिल सके इसके लिए प्रशासन और पुलिस सेवा के साथ-साथ न्यायिक सेवा का गठन किया जाना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव पर कुशवाहा ने कहा कि उन्हें विश्वास है, प्रदेश में राजग की ही सरकार बनेगी क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और बसपा का शासन देख चुकी है और अब उससे छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में उत्तर प्रदेश सपा की सरकार में पिछड़ गया है।
पढ़ें- नीतीश कुमार बोले, जो बेटा कहता था गंगा ने बुलाया है, उसे आज मां गंगा ढूंढ़ रही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+