Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nitish Kumar vs Rabri Devi: 'ई लड़की है...', राबड़ी देवी पर बुरी तरह भड़के CM नीतीश, मर्यादा तार-तार

Nitish Kumar vs Rabri Devi: बिहार विधान परिषद में सोमवार (09 फरवरी, 2026) को भारी हंगामा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आरजेडी पार्षदों की नारेबाजी से नाराज होकर सीएम नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे।

उन्होंने राबड़ी देवी पर सीधा प्रहार करते हुए उनके शासनकाल पर सवाल उठाए और सभापति से हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। सदन में मचे इस घमासान के दौरान विपक्ष ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग भी की।

Nitish Kumar vs Rabri Devi

Nitish Kumar remarks on Rabri Devi: राबड़ी देवी पर भड़के सीएम: 'इन लोगों ने कुछ नहीं किया'

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जब राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी विधान पार्षदों ने कानून-व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की, तो नीतीश कुमार उन पर बरस पड़े। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने अपने 15 साल के शासन में कोई काम नहीं किया, जबकि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने जबरदस्त प्रगति की है। उन्होंने सभापति से अपील की कि सदन की मर्यादा तोड़ने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाए।

ये भी पढे़ं: Pappu Yadav News: 'मुझे मारने की साजिश रच रही Bihar Police', आधी रात गिरफ्तारी से होने वाला बड़ा खेला?

Bihar Politics 2026: नीतीश का राबड़ी देवी पर तंज

नीतीश कुमार ने विपक्ष की महिला पार्षदों की ओर इशारा करते हुए विवादित लहजे में कहा, "ई तीन गो बोल रही है... सुन लो।" उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह दिया कि, ई जो लड़की है, उनके पति (लालू यादव) हटे, तो मजबूरी में इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

केंद्र के सहयोग और बिहार के विकास का दावा

हंगामे के बीच अपनी बात जारी रखते हुए नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का श्रेय अपनी सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि आज बिहार जिस रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है, वह डबल इंजन सरकार की देन है। सीएम ने विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि केवल शोर मचाने से काम नहीं चलता, जनता के लिए काम करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Bihar Prince Encounter: कौन हैं प्रिंस? एनकाउंटर में मारा गया तो पिता ने बिहार पुलिस को दिया धन्यवाद

सम्राट चौधरी का इस्तीफा और एमएलसी सुनील सिंह की नारेबाजी

सदन में टकराव सिर्फ सीएम और राबड़ी देवी तक सीमित नहीं रहा। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने ही कानून-व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाते हुए सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की और जमकर नारेबाजी की। सभापति के बार-बार आग्रह के बावजूद सदन में शांति बहाल नहीं हो सकी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+