सुशासन राज में चोरी और चोर को तालिबानी सज़ा दोनो निंदनीय है, मिर्च पाउडर के इस्तेमाल पर भड़के लोग
Araria Talibani Saza: बिहार के अररिया ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग तो भड़क ही रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेताओं ने बिहार की एनडीए सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में जिस युवक को सज़ा दी जा रही है, वह एक चोर है।
युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और हाथ बांध कर उसका पैंट उतार दिया। इसके बाद युवक के मलद्वार में मिर्चपाउडर डालते हुए वीडियो बनाया औऱ वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक यूज़र ने बिहार पुलिस को टैग किया।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई तो और मामले में सज्ञांन लेते हुए कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक यह मामला अररिया थाना क्षेत्र इलाके का था। जहां चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और अमानवीय कृत्य किया गया था।
Recommended Video
ऐसी हरकत करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं वीडियो देखे जा रहे दूसरे लोगों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूज़र ने लिखा कि बहुत ही अमानवीय घटना है, क्या बिहार में लोग राक्षसी प्रवृति के हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के लोगों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। बिहार में सुशासन की सरकार में 'मिर्ची राज' हो गया है। मलद्वार में मिर्च डालकर सज़ा देने का प्रावधान कहीं से नहीं है। चोर को सज़ा देने के लिए ऐसा काम करना बहुत ग़लत है।
सुशासन राज में क्रूरता की हद पार कर दी गई है। पुलिस द्वारा लाख पहल करने के बाद भी इस तरह की हरकत समाज में क्रूर मानसिकता के लोगों को बढ़ावा दे रही है। वहीं विपक्षी नेताओं ने कहा कि अगर ऐसी हरकत महागठबंधन की सरकार में होती तो, एनडीए के नेता सरकार को बर्खास्त करने की मांग तक कर देते, लेकिन इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications