Bihar News: नीतीश सरकार का फिर यू टर्न, अब BPSC पास शिक्षकों के लिए जारी हुआ ये आदेश
Bihar News, BPSC Teachers Appointment Update: BPSC द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद पास हुए अभ्यर्थियों को अपने मूल स्कूलों में ही सेवा देनी होगी। पुरा आदेश में संशोधन कर विभाग ने नया फ़रमान जारी किया है। विभाग के आदेश के मद्देनज़र प्रदेश के सभी ज़िलों को दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं।
प्रदेश के सभी ज़िलों के शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में लेटर भी जारी किया जा चुका है। आपको बता दें कि इससे पहले केके पाठक (अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग) ने 23 अक्टूबर को पत्र जारी कर 2 नवंबर को अपॉइंटमेंट लेटर मिलने की बात कही थी। वहीं यह भी कहा गया था कि अपॉइंटमेंट लेटर में जिस स्कूल का नाम दिया जाएगा, वहां सेवा देनी होगी।

ग़ौरतलब है कि के के पाठक ने पत्र जारी करने वाले दिन ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए डीईओ और डीपीओ को निर्देश दिया था कि वैसे अनुंशंसित शिक्षक (माध्यमिक) जो पहले से किसी स्कूल में सेवा दे रहे हैं, वह नियुक्ति पत्र हासिल कर अपने मूल विद्यालय में सेवा देते रहेंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा 1 लाख 20 हज़ार शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र देना किसी चुनौती से कम नहीं है। आपको बता दें कि 25 हज़ार शिक्षक अभ्यर्थियों को ही राज्यस्तर पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं बाकि बचे शिक्षक अभ्यर्थियों को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के मद्देनज़र युद्धस्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। दो नवंबर को शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से ही, 3 नवंबर को नये स्कूल में सेवा देनी थी। लेकिन विभाग के नये आदेश के बाद शिक्षकों को पहले वाले स्कूल में सेवा देनी होगी। आपको नव नियुक्त बीपीएससी पास शिक्षकों के नए स्कूल में सेवा देनी की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications