दुर्गा पूजा को लेकर बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइन, नहीं लगेगा मेला और पंडाल

पटना। बिहार सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को गाइडलाइन जारी किया है। सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश में कोई मेला नहीं लगेगा। इसके अलावा लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर भी राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। सामूहिक प्रसाद वितरण पर भी रोक रहेगी। साथ में पंडाल का निर्माण किसी विशेष थीम पर नहीं किया जा सकता। हालांकि पंडाल के निर्माण पर रोक लगने से टेंट कारोबारी मायूस हैं। पंडाल व्यवसायिों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

nitish government issued guidelines for durga puja

शहर केपूजा पंडालो के निर्माण से टेंट पंडाल व्यवसाय को काफी आमदनी होती रहती है। पूजा पंडाल की तैयारियां पंडाल निर्माता 6 महीने पहले ही शुरू कर देते थे। बता दें कि झारखंड सरकार ने भी दशहरा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया था। झारखंड की हेमंत सरकार ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक इस बार नवरात्रि में देवी दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई 4 फीट से ज्यादा नहीं रखी जाएगी।

बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन वहां इस आदेश के बाद मूर्ति बनाने वाले कलाकार परेशान हैं। मूर्ति बनाने वाले कलाकारों के अनुसार हर साल 8 फीट से लेकर 15 फीट तक की मूर्ति बनती थी और इन मूर्तियों की कीमत 15 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक होती थी। लेकिन सरकार के आदेश के बाद जो इस बार मूर्तियां बनाई जा रही हैं वो सिर्फ चार फीट की हैं।

इनकी कीमत 4 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक होगी। कलाकारों को इससे आर्थिक नुकसान होने का डर काफी सता रहा है। सरकार के इस फैसले से अब मूर्ति कलाकार परेशान हैं लेकिन वह सभी सरकार द्वारा जारी किये गए आदेश को मानने के लिए बाध्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+