बिहार लौटने वाले यात्रियों को दिखानी होगी कोरोना रिपोर्ट, स्कूलों को लेकर सरकार ले सकती है फैसला
पटना। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने पर नीतीश सरकार अलर्ट मोड पर आ चुकी है। इसी के चलते सोमवार को मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका पर सार्वजनिक स्थानों पर होली मिलन समारोह करने पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का फैसला किया गया है। घरों में होली मिलन पर रोक नहीं रहेगी। लेकिन सरकार ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
Recommended Video

दरअसल, होली के खास मौके पर महाराष्ट्र, पंजाब और केरल जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में रहने वाले बिहार के लोग अपने घर वापस आएंगे। सोमवार की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि केरल, पंजाब और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को अपनी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट के साथ ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।
साथ ही जिसके पास कोरोना जांच की रिपोर्ट नहीं होगी, उनका कोरोना टेस्ट यहीं किया जाएगा। अगर जांच में यात्री पॉजिटिव मिले तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहना होगा। बड़ी संख्या में जांच कराए जाने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को RTPCR के साथ एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं।
वहीं प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों को भी बंद किये जाने का विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को स्कूलों को बंद करने की बैठक हो सकती है। बैठक में सहमति बनने पर 22 मार्च से स्कूल बंद किये जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications