Bihar News: NIA की प्रदेश के विभिन्न जगहों पर छापेमारी, 3 लोग गिरफ़्तार, वजहों का नहीं हुआ खुलासा
Bihar NIA Raid News: बिहार के विभिन्न ज़िले राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भभुआ के लक्की प्रिंटिंग प्रेस और अग्रवाल प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की गई है। इसका अलावा कैमूर ज़िला के अधौरा और बिठवार में भी छापेमारी चल रही है।
NIA की छापेमारी पर अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे है। सूत्रों की मानें तो प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, नक्सलियों से जुड़े भड़काऊ पोस्टर और साहित्य को लेकर कार्रवाई की संभावना है। वहीं जांच टीम के अधिकारियों ने 3 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है।

NIA की छापेमारी पर अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे है। सूत्रों की मानें तो प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, नक्सलियों के भड़काऊ पोस्टर और साहित्य को लेकर कार्रवाई की संभावना है। वहीं जांच टीम के अधिकारियों ने 3 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है।
NIA की टीम ने अधौरा (नक्सल प्रभावित क्षेत्र) के खोंधर निवासी राजा लाल खरवार को गिरफ़्तार किया है। राजा लाल के बारे में बताया जा रहा है कि वह आदिवासी विकास परिषद का एक्टिव मेंबर है। वहीं गिरफ्तार नारद यादव अधौरा में नक्सली संगठन का नेतृत्व करता था। वहीं टीम ने बडीहां से भी एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीणों की मानें तो बुधवार की देर रात करीब ढाई बजे NIA की टीम ने छापेमारी शुरू की थी। सुबह करीब साढे पाच बजे अग्रवाल प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की, इसके बाद लक्की प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की गई। इसके बाद पुलिस के सख्त पहरों के बीच दस्तावेज़ सील किए गए।
NIA की टीम ने गया जिले के कोंच प्रखंड में भी छापेमारी की है। पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू जाठ के ठिकाने पर छापेमारी की गई। कठौतिया गांव स्थित राजू सेठ के घर पर छापेमारी के अलावा डेल्हाके धनिया बगीचा मोहल्ले में स्थित घर पर भी रेड पड़ी। जांच टीम के अधिकारी को एक डायरी बरामद हुई है। हालांकि अभी छापेमारी की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications